Cli

थलापति के लिए लोगों की दीवानगी! आखिरी फिल्म को लेकर ये क्या किया?

Uncategorized

सिर्फ 54 घंटे और ₹1 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग। थलापति विजय की आखिरी फिल्म रिलीज होने से पहले ही तूफान खड़ा कर रही है। और तो और कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहे हैं। ₹2500 से ज्यादा की टिकट बिक रही है। फैंस दीवाने हो चुके हैं। और सिर्फ एक सवाल लोगों के ज़हन में है। क्या जननायकन रजनीकांत की कुली का रिकॉर्ड तोड़ देगी? चलिए इसकी इनसाइड स्टोरी जानते हैं।

दरअसल थलापति विजय की आखिरी फिल्म जननायकन रिलीज से पहले ही इतिहास रच रही है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से हिला दिया है। 18 जुलाई की शाम एडवांस बुकिंग स्टार्ट हुई थी और सिर्फ 54 घंटों के भीतर ही ₹10 करोड़ से ज्यादा की जो एडवांस बुकिंग थी वो दर्ज हो गई। यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक इस फिल्म की ही बातें हो रही हैं। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो अब तक लाखों टिकट बिक चुके हैं। कई शहरों में तो शो तेजी के साथ हाउसफ हो रहे हैं।

फैंस सिर्फ फिल्म को देखने के लिए नहीं बल्कि अपने चहेते विजय को बड़े पर्दे पर आखिरी बार देखने के लिए एक्साइटेड हैं और सबसे ज्यादा बातें फिल्म के महंगे टिकट्स को लेकर हो रहे हैं। कुछ प्रीमियम थिएटर्स की बात की जाए तो टिकट की कीमत लगभग ₹2500 तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद फिल्म की टिकट मिनटों में बिक रही है। एक थिएटर ने दावा किया है कि उन्होंने चंद मिनटों में ही 10,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए। यानी कि विजय का क्रेज आज भी पहले जैसा है। हालांकि फिल्म का सफर इतना आसान नहीं रहा है। कानूनी पचरे में फंसने के बाद एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर फिल्म रिलीज़ तक पहुंची है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म का बज बड़ा खतरनाक बना हुआ है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि फिल्म आने वाले वक्त में बहुत बड़ी फिल्म बनेगी।

अगर यही स्पीड इसकी एडवांस बुकिंग की रहती है तो आने वाले वक्त में रजनीकांत की कुली का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह फिल्म सिर्फ तमिल में नहीं बल्कि हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज होगी। जैसे-जैसे रिलीज़ डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे नए शो भी ऐड हो रहे हैं और टिकट लगातार बिक रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर का दावा है कि दुनिया भर में 30 से ज्यादा देशों में फिल्म देखी जा सकती है और करीब 7000 से लेकर 8000 जो स्क्रीनिंग है वहां यह फिल्म रिलीज़ की जाएगी। यानी कि स्केल भी बड़ा है, बस भी बड़ा है और एक्सपेक्टेशंस तो सातवें आसमान पर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय की आखिरी फिल्म फैंस का दिल जीतती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा इतिहास रचती है। अब सवाल आपसे क्या आपको लगता है कि रजनीकांत का रिकॉर्ड थलापति विजय तोड़ पाएंगी? आपका क्या ओपिनियन है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *