Cli

अक्षय खन्ना के साथ ब्रेकअप, फिल्मों से दूरी और चैट शो की मालकिन बनने तक का सफर; तारा शर्मा की हैरान करने वाली दास्तान!

Uncategorized

आप अपने तबस्सुम टॉकीज़ को जरूर कीजिए सब्सक्राइब और बेल आइकन दबाना ना भूलिएगा। आदाब नमस्कार, सत श्री अकाल। दोस्तों, मैं हूं हिमाली तब्सस्सुम जी की बहू और आज के तबस्सुम टॉकीज़ के इस प्रोग्राम में मैं आपका स्वागत करती हूं, इस्तकबाल करती हूं और वेलकम करती हूं। तो चलिए आज का प्रोग्राम शुरू करते हैं। [संगीत] तुम कितना भी कह लो रैना लोग तो बोलेंगे सैमी के पास अप्पा नहीं है और वो सच कहेंगे मैं अकेली तुम्हारा ख्याल नहीं रख पाऊंगी सबके अपा होते हैं जो उनको प्यार देते हैं। दोस्तों आज जिस एक्ट्रेस की मैं बात करने वाली हूं उनका नाम वो है जो फिल्म इंडस्ट्री में सब बनना चाहते हैं। तारा यानी स्टार। उन्होंने थिएटर किया, मॉडलिंग की, फिल्मों में भी काम किया लेकिन वो स्टार की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। क्यों? मैं आज आपको बताऊंगी इस एपिसोड में। इसलिए मेरे साथ बने रहिए।

और वो हीरोइन है द ब्यूटीफुल एंड क्यूट तारा शर्मा। घर में नहीं बताया। चेरी यू आर गोइंग अवे। घर में नहीं बताया। आर यू मैड? अच्छे बच्चे की तरह रहना। सुबह जल्दी उठना, घर को साफ रखना। बाहर का खाना मत खाना। घर पर ही कुछ बना लेना। और हां, तुम्हारी क्रिकेट की वो एक्स्ट्रा इनिंग्स की मंदीरा और मदिरा दोनों से बिल्कुल दूर रहना। 11 जनवरी 1977 में पैदा हुई थी तारा लंदन में। उनके पिता इंडियन थे और वह एक एक्टर थे अपने वक्त के। उन्होंने 1971 में एक फिल्म में काम किया था। फिल्म का नाम था फिर भी और उन्हें नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। वो एक्टर होने के साथ-साथ ऑथर और एक नवेलिस्ट भी थे और उनका नाम था प्रताप शर्मा। तारा की मां ब्रिटिश हैं। वह एक आर्टिस्ट और ऑथर हैं और उनका नाम है सुजान शर्मा। तारा की एक बड़ी बहन भी है और उनका नाम है नम्रता शर्मा। तारा पैदा तो लंदन में हुई थी लेकिन उनकी स्कूलिंग मुंबई में हुई। उन्होंने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। वह बहुत इंटेलिजेंट थी इसलिए 12th स्टैंडर्ड में उन्हें स्कॉलरशिप मिली और वो इटली चली गई और वहां कई सालों तक पढ़ाई की।

उसके बाद वह लंदन चली गई और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की। वो बहुत खूबसूरत थी। इसलिए जब वेकेशंस होते थे तो वह इंडिया आ जाती थी और मॉडलिंग करती थी और जल्द ही उन्हें बड़े-बड़े ऐड कैंपेनस मिलने लगे। जैसे Amul, Lir, Sunsilk, Lakme, और Pepsi के ऐड ने तो तहलका मचा दिया था क्योंकि उसमें उनके साथ थे शाहरुख खान जो उस वक्त अपने करियर के पीक पे थे। [सीटियों की आवाज़] क्लोज योर आई। [संगीत] [हंसी] घुमा दिया ना? इस कमर्शियल के बाद तारा बहुत फेमस हो गई। लेकिन उन्हें तो लंदन जाना था और वहां पर जॉब करनी थी। इसलिए वह लंदन चली गई और एक कंपनी में एज अ कंसलटेंट जॉब करने लगी। जॉब के साथ-साथ उन्होंने लंदन में थिएटर भी ज्वॉइ कर लिया और कई प्लेस किए। उसमें एक प्ले बहुत मशहूर हुआ था। रोमियो जूलियट का प्ले और उन्होंने जूलियट का रोल निभाया था जो बहुत फेमस हो गया था और बहुत सराहा गया था, अप्रिशिएट हुआ था और इस प्ले में ज्यादातर ब्रिटिश एक्टर्स थे। थिएटर करते-करते उन्हें एक्टिंग में मजा आने लगा और उन्होंने पहले मॉडलिंग भी की थी। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं एक्टिंग को अपना करियर बनाऊं। चुनांचे उन्होंने जॉब छोड़ दी, लंदन छोड़ दिया, मुंबई आ गई, अपनी किस्मत फिल्मों में आजमाने। उसी दौरान 2002 में मशहूर एक्टर अनुपम खेर साहब अपना डायरेक्टरल डेब्यू कर रहे थे। उन्होंने अपनी पूरी फिल्म की कास्ट फाइनल कर दी थी। तीन हीरोज़ थे और तीन हीरोइंस। उसमें से एक हीरोइन दिया मिर्जा थी। उन्होंने फिल्म छोड़ दी किसी वजह से। इसलिए अनुपम जी ने तारा को अप्रोच किया और उसे फिल्म में साइन कर लिया। फिल्म का नाम था ओम जय जगदीश और तारा के ऑोजिट थे अभिषेक बच्चन। एक मिनट इट्स अ विश विश ये लो [संगीत] जगदीश आज का दिन बहुत लकी है। जो भी विश करोगे जरूर पूरी होगी। यह फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन तारा को अपनी अगली फिल्म मिल गई 2003 में और वो फिल्म एक हॉरर फिल्म थी। फिल्म का नाम था साया और

उनके ऑपोजिट थे जॉन इब्राहिम। तुम ही तो कहते थे हम डॉक्टर पहले और बाकी सब बाद में मुझ पर भरोसा करो। मैं अपना भी ख्याल रखूंगी और [संगीत] अपने बच्चे का भी। प्लीज मुझे जाने दो। यह फिल्म भी कुछ खास नहीं चली। और इस फिल्म में भी तारा ने एक हीरोइन को रिप्लेस किया था और वह हीरोइन थी कैटरीना कैफ। जी हां, कैटरीना कैफ को शुरू-शुर में हिंदी बोलनी नहीं आती थी। इसलिए कैटरीना कैफ को तारा शर्मा ने रिप्लेस किया। इस फिल्म के बाद 2004 में आई एक फिल्म मस्ती जो एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म थी। इसमें तारा ने एक भोलीभाली सीधी साधी बीवी का रोल किया था। यह दिल तो आप ही का है। कोई भला अपनी ही चीज थोड़ी तोड़ता है। [संगीत] आप काफी थके हुए लग रहे हो। आप सो जाइए। मैं मंदिर होकर आती [संगीत] हूं। यह फिल्म सक्सेसफुल रही और इस फिल्म के बाद तारा ने कुछ और फिल्में साइन कर ली। जैसे बर्दाश्त, सितम, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, पेज थ्री और खोसला का घोंसला और भी कई और। बापू, आप ही तो कहते हो ना कि एक्टिंग थिएटर रुपए पैसे के लिए नहीं, किसी अच्छे काम की खातिर करो। बापू चेरी के पापा के इससे अच्छा काम और क्या हो सकता है बापू? तारा ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्में कर रही थी। इसलिए वो टाइप कास्ट हो गई। उन्हें सोलो फिल्में मिल रही थी लेकिन एक कंडीशन पर कि वो बोल्ड सींस करें जिसके लिए वह कंफर्टेबल नहीं थी। इसलिए उन्होंने वो फिल्में छोड़ दी और आहिस्ता-आहिस्ता तारा को फिल्में मिलनी कम हो गई और वह आखिरी बार नजर आई थी और फिल्म का नाम था द आर्चीज़। दोस्तों फिल्मों में आने से पहले तारा शर्मा की गहरी दोस्ती थी मशहूर हीरो और एक्टर अक्षय खन्ना के साथ। वह अक्सर चर्चे में रहते थे। तारा अक्षय से शादी करना चाहती थी। लेकिन अक्षय शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहते थे। इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया। तारा की जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। उनका करियर ग्राफ भी ऊपर नहीं जा रहा था और पर्सनल लाइफ भी कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रही थी। इसलिए उन्होंने फैसला कर लिया कि अब सेटल हो जाना चाहिए।

इसलिए उन्होंने 2007 में एक एंटरप्रेन्योर, डीजे और एक्टर के साथ शादी कर ली। उनका नाम है रूपक सलूजा। उनके दो बच्चे हैं ज़न और काई। दोस्तों, यह तो सभी जानते हैं कि एक शादीशुदा हीरोइन को ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते एज अ हीरोइन। इसलिए तारा ने टीवी की तरफ रुख किया और एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और उसमें एक चैट शो करने लगी। द तारा शर्मा चैट शो के नाम से। यह 2011 में शुरू हुआ था और इस शो पर बड़ी-बड़ी हस्तियां आती थी जिनसे तारा बातें करती थी। चाहे वो लाइफ पे हो, रिलेशनशिप्स पे हो या पैरेंटिंग पे हो। स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज, बड़े-बड़े बिजनेस सेलिब्रिटीज और बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी आते थे। और यह शो हिट हो गया। और तारा एज अ होस्ट बहुत पॉपुलर हो गई और लोगों को काफी पसंद आने लगी। आज तारा मुंबई में रहती हैं अपनी फैमिली के साथ। तारा भले ही फिल्मों में स्टार नहीं बन पाई लेकिन यह टीवी स्टार जरूर बन गई। वो कहती हैं कि मुझे अपने शो से काफी सेटिस्फेक्शन मिलती है। क्योंकि बड़ी-बड़ी हस्तियां मेरे शो पर आती हैं और मेरी इज्जत बढ़ जाती है। और वह यह भी कहती हैं कि आई एम द बॉस ऑफ माय शो एंड आई एम एंजॉयंग इट। वेल डन तारा ऑल द बेस्ट। तो दोस्तों, यह था हमारा आज का एपिसोड। उम्मीद करती हूं आपको पसंद आया होगा। मिलते हैं अगले एपिसोड में। तब तक आप देखते रहिए तबसस्सुम टॉकीज़। करते रहिए लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *