आखिरकार सामने आया सच। कोमल से शादी करने वाले थे गोविंदा। सुनीता ने खुद उठाया सच से पर्दा। केस कल वापस लेकिन शादी करने के प्लान में। हां, अच्छा हुआ। मैंने बोला ना बहुत अच्छा किया। केस वापस ले लिया। बहुत अच्छा किया। दुनिया के सामने खोला एक्टर का कच्चा चिट्ठा।
राखी सावंत के साथ बातचीत में जाहिर किया अपना दर्द। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की निजी जिंदगी में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसे ही लगता है मामला सुलझ गया है, कहानी में कोई नया ट्विस्ट आ जाता है। बिल्कुल किसी मसालेदार सस्पेंस थ्रिलर की तरह। अभी 19 अगस्त को ही एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा ने फैमिली कोर्ट में दायर किया तलाक का केस वापस लिया था।
जिसके बाद कयास लगाए गए कि परिवार की कोशिशों से गोविंदा और सुनीता ने अपनी सभी प्रॉब्लम्स को सुलझा लिया है। लेकिन लेकिन लेकिन कहानी में नया मोड़ आ गया है क्योंकि सुनीता ने वो खुलासा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। सुनीता ने दावा किया है कि गोविंदा और कोमल शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने तलाक का केस ही वापस ले लिया।
यानी ना तलाक होगा, ना पहली शादी टूटेगी और ना ही दूसरी शादी हो पाएगी। दरअसल सुनीता ने यह खुलासा राखी सावंत से फोन पर हुई बातचीतमें किया है। 20 अगस्त को राखी सावंत मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी पेप्राजी के सामने सुनीता आूजा को फोन लगाती हैं। हालांकि शायद सुनीता को यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि राखी उनसे हो रही बातचीत को पेप्राजी को भी सुना रही है जिन्हें पैप्स अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसी दौरान सुनीता तलाक केस वापस लेने के फैसले के बारे में बताती हैं।
सुनीता बताती है कि उन्होंने डिवोर्स केस वापस ले लिया क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी करने का प्लान बना रहे थे। केस कल वापस शादी करने के प्लान में हां अच्छा हुआ। मैंने बोला ना बहुत अच्छा किया केस वापस ले लिया। बहुत अच्छा किया। सुनीता के इस खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है। हालांकि बातचीत में सुनीता ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके खुलासे को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर से जोड़ा जा रहा है। अब सुनीता के इस खुलासे ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या गोविंदा वाकई एक्ट्रेस कोमल रानी के साथशादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसी बातचीत में सुनीता बताती है कि वह पिछले 5 छ साल से सब कुछ चुपचाप सहन कर रही थी। लेकिन गोविंदा ने अब किसी और को उनकी जगह देने की तैयारी कर ली थी। सुनीता ने आगे बताया कि उन्हें चारों तरफ से फोन आ रहे हैं। कभी सोचा है कि एक पत्नी होने के नाते उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा? जिसके जवाब में राखी ने सुनीता को चेताया कि वो अपनी शादी बचाए कहीं दूसरी औरत सारी जायदाद ना ले जाए। मुझे कैसा लगेगा? सही बात है। छोड़ो आप छोड़ो। आप 200 करोड़ पे ध्यान दो। सब छोड़ो।
दूसरी तीसरी कोई आ गई ना ये 200 करोड़ ले जाएगी। पहले अपने नाम पे सब कुछ कर लो प्लीज मेहरबानी। जानकारी के लिए बता दें कि लंबे वक्त से चर्चा है कि गोविंदा का फेयर उनकी कमबैक फिल्म रूपा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ चल रहा है। सुनीता खुलकर गोविंदा की हरकतों पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। वहीं गोविंदा ने सुनीता के बयानों का विरोध किया था और उन्हें हद में रहने की हिदायत भी दी थी। अब देखना यह है कि सुनीता के इस नए खुलासे पर गोविंदा क्या जवाब देंगे।