कपिल शर्मा के शो में रिसेंटली सुनील पाल को जिस तरह से रोस्ट किया गया उसे देखकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर लोगों ने यही कहा कि इतना ज्यादा इंसल्ट किसी को नहीं करना चाहिए था। इतना ज्यादा रोस्ट नहीं करना चाहिए था। सुनील पाल ठीक है आज एक अलग दौर में होंगे लेकिन एक टाइम पर वो भी जिस शो से कपिल स्टार बने हैं ।
उसके पहले विनर रहे हैं। अब उन्हीं सुनील पाल को अपने शो पर बुलाकर उनको इस तरह से रोस्ट करना जनता को यह पसंद नहीं आया।
लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आखिर सुनील पाल इस शो का हिस्सा बने क्यों? जब उन्हें पता था कि उन्हीं के नाम पर इस शो को खींचा जाएगा और उन्हीं की बेइज्जती की जाएगी तो सुनील पाल इस शो के लिए तैयार कैसे हुए? सुनील पाल ने अब इस पूरे इंसिडेंट पर चुप्पी तोड़ी है और जो कुछ भी उन्होंने कहा है उससे यह पता चलता है कि सुनील पाल को गुमराह करके शो में बुलाया गया।
शो की थीम बताई कुछ और गई लेकिन स्टेज पर जाकर कुछ और ही हो गया। सुनील पाल ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कपिल शर्मा शो की तरफ से उन्हें बुलाया गया था और जब सुनील पाल ने पूछा कि मुझे शो में क्या करना है? तो कपिल शर्मा की टीम ने बताया कि उन्हें आकर स्टैंडअप कॉमेडी करनी है। मुझे स्टैंड अप करने के लिए बुलाया।
तो सुनील पाल तो शो के लिए स्टैंड अप कॉमेडी की ही तैयारी करके गए थे। लेकिन वहां पर तो सुनील पाल को लेकर रोस्ट कर दिया गया। कपिल और समय रैना ने बारी-बारी से सुनील पाल को एक-एक करके रोस्ट किया जो कि काफी ट्रेंड में रहा।
कपिल शर्मा को तो TRP मिल गई लेकिन सुनील पाल के लिए लोगों को बुरा लगा। सुनील पाल ने कहा कि वहां पर यह लोग रोस्टिंग करेंगे। मैं इसके लिए मेंटली प्रिपेयर होकर ही नहीं आया था। हां, मुझे यह जरूर बताया गया था कि वहां पर समय रहना होगा और रणवीर इलाहाबादिया होगा। लेकिन वो रोस्ट करेंगे। यह चीज नहीं बताई गई थी। सुनील पाल ने कहा कि जो कुछ भी मेरे साथ इस दौरान हुआ उसे तो मैं धोखा तो नहीं कहूंगा लेकिन यह जरूर कहूंगा कि जो मैं सोच कर गया था वो नहीं हुआ और जो मैं सोच कर नहीं गया था वो मेरे साथ इस शो पर हुआ।
आपको बता दें कि सुनील पाल टाइम पर कपिल शर्मा शो को भी कॉल आउट कर चुके हैं मीडिया में और कह चुके हैं कि अश्लील जोक्स करते हैं। आदमियों को औरत बनाकर कॉमेडी करते हैं। यह कोई कॉमेडी होती है क्या? और समय रैना को तो उन्होंने कॉमेडी का टेररिस्ट ही कह दिया था। तो इस बात से सुनील काफी चर्चा में थे और सुनील को शो पर बुलाकर कपिल ने और समय रैना ने उनसे स्टैंड अप कॉमेडी तो नहीं लेकिन अपना बदला जरूर निकाल लिया। या।