अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे वो कोलैप्स हो गए। हॉस्पिटल तक जाने का मौका नहीं मिला। रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ऐसा दोस्त जो सिर्फ उनका नहीं बल्कि अरुण गोवेल और अरविंद का भी खासा करीबी था। अब इस दुनिया में नहीं रहा। अचानक से हार्ट अटैक ने सब कुछ बदल कर रख दिया। आखिर क्या हुआ था उस दिन?
चलिए आपको बताते हैं यह दर्दनाक कहानी। दरअसल टीवी के आइकॉनिक सीरियल रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील इस वक्त गहरे दुख में हैं। उन्होंने अपने बेहद ही करीबी दोस्त मयंक मुन्ना भाई को हमेशा के लिए खो दिया है। सुनील ने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल शेयर कर कर इस दुख भरी खबर को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया मयंक बिल्कुल ठीक थे और उन्हें कोई भी बड़ी बीमारी नहीं थी।
लेकिन अचानक से ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आया और देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया। सुनील ने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल तक ले जाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना ने सुनील को अंदर से हिला कर रख दिया है। उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए कहा कि मयंक सिर्फ उनके ही नहीं बल्कि अरुण और अरविंद के भी काफी करीबी दोस्त थे। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनका बिहेवियर हमेशा बहुत पॉजिटिव रहता था और इसी वजह से उनके अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है।
सुनील लहरी ने अपने दोस्त के साथ बिताए कुछ पुराने पलों को भी याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी फोटो शेयर की जिसमें अरुण और अरविंद साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोस को देखकर फैंस पूरी तरह से इमोशनल हो गए। पोस्ट पर हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई यूज़र्स ने लिखा कि जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं है तो कुछ ने सुनील को हिम्मत रखने की सलाह दी।
आपको बता दें कि सुनील अब एक्टिंग की दुनिया से काफी ज्यादा दूर हैं। वह अपना प्रोडक्शन हाउस संभालते हैं और साथ ही खेतीबाड़ी करते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़े किस्से और उनके एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन इस बार उनका वीडियो किसी नई याद के लिए नहीं बल्कि उनके सबसे खास दोस्त की आखिरी विदाई देने के लिए था। इस घटना ने एक बार फिर से याद दिला दिया है कि जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं है। कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और सुनील के परिवार को इस कठिन वक्त में हिम्मत दे। हम भी ऐसी कामना करते हैं।