Cli

‘सरकार लाइफ जैकेट को अनिवार्य बनाए…जबलपुर क्रूज हादसे पर क्या बोले सोनू सूद

Uncategorized

मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई और छह लोग अभी भी लापता हैं। जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड सेलिब्स तक दुख जता रहे हैं। अब सोनू सूद ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही सरकार को सख्त कदम उठाने का सुझाव भी दिया है।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि अब लाइफ जैकेट के निर्देशों को अनिवार्य करने का समय आ गया है। सोनू ने जबलपुर हादसे के बाद अपने Twitter अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने सुझाव के साथ ही सख्त कदम उठाने की बात कही है।

उन्होंने पहले तो अपनी पुरानी पोस्ट को याद दिलाते हुए लिखा कुछ समय पहले मैंने बिहार में हुई नाव दुर्घटना के बारे में ट्वीट किया था और हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की अपील की थी। फिर वृंदावन की घटना हुई और अब मध्य प्रदेश में इस तरह गई कितनी जाने।

सोनू सूद ने आगे अपने Twitter पोस्ट में सवाल करते और सुझाव देते हुए लिखा कितनी और जाने जाएगी। अब इसे अनिवार्य करने का समय आ गया है कि कोई भी नाव बिना यात्री के लाइफ जैकेट पहने रवाना ना हो। हमें एक सरकारी पोर्टल की आवश्यकता है जहां हर यात्रा से पहले सभी यात्रियों के लाइफ जैकेट होने का समय स्टैंप्ड प्रमाण पत्र अपलोड किया जाए। केवल कड़ी जवाबदेही ही बचा सकती है। मध्य प्रदेश के जबलपुर की क्रूज की घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। जहां से दिल को दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है।

इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती खबरों में चार लोगों के मौत की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब यह संख्या नौ तक पहुंच गई है। अभी भी छह लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने के परिजनों को ₹44 लाख सहायता देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *