[संगीत] सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर लिखा मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। दर्द में भी गाया क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग है। वीडियो में सोनू निगम को हॉस्पिटल बेड पर देखा जा सकता है। उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का सुहानी रात ढल चुकी गाना गा रहे हैं। बता दें कि यह गाना फिल्म दुलारी का है।
फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। सोनू निगम की सर्जरी के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किए। सोनू के वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, सोनू जी आप जल्द ठीक हो जाएं। आप जल्द रिकवर करें। आपका म्यूजिक के लिए डेडिकेशन और परफेक्शन इस हालत में भी बहुत इंस्पायरिंग है। सिंगर श्रद्धा पंडित ने सोनू को ईश्वर की आवाज बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा इसलिए आप मेरे भगवान हैं। जल्द ठीक हो जाइए भैया। इसके अलावा रणबीर अबादिया ने भी लिखा, जल्द ठीक हो जाइए सोनू सर ढेर सारा प्यार। सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी शेयर की थी। सोनू ने बताया था
कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं। जून में सोनू ने बताया था कि उनकी नसें दब गई हैं और उन्होंने एमआरआई और सिटी स्कैन करवाए थे। सोनू ने कहा था कि मेरी कई एमआरआई और सिटी स्कैन हो चुके हैं। [संगीत] मैं पिछले कई दिनों से दवाइयां ले रहा हूं। उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच भी दिखाया था। सोनू निगम ने खुद मीडिया से बातचीत में इस बीमारी का खुलासा करते हुए बताया कि उनके बाएं हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में बार-बार एक अजीब सी गांठ बन रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि ठीक 4 महीने पहले भी डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके इस गांठ को पूरी तरह हटा दिया था।
लेकिन यह समस्या फिर से लौट आई। जब डॉक्टरों ने इसकी गहराई से जांच की तो सोनू जी ने बताया कि यह समस्या शायद उनकी हड्डियों में अर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी की वजह से हो रही है। हड्डियों में अर्थराइटिस होने के कारण वहां टिश्यूस या हड्डियों का बढ़ना शुरू हो जाता है जिससे असहनीय दर्द होता है। इस जटिल सर्जरी को अंजाम दे रहे देश के मशहूर रिकंस्ट्रक्टिव और हैंड ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर नीलेश सतभाई क्योंकि यह सर्जरी सिर्फ हाथ और उंगली की थी इसलिए डॉक्टरों ने सोनू निगम को पूरा बेहोश करने के बजाय लोकल एनस्थेसिया दिया
जिससे उनका सिर्फ हाथ सुन था लेकिन वह पूरी तरह होश में थे। सोनू निगम ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान दर्द तो था लेकिन माहौल को हल्का करने और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार जताने के लिए उन्होंने वहां अचानक यानी इंप्रम्टम टू परफॉर्म दे दिया। उन्होंने बिना किसी तैयारी के मोहम्मद रफी साहब का 1949 का क्लासिक गाना सुहानी रात ढलचुकी गाना शुरू कर दिया। जिसे देखकर डॉक्टर और नर्स भी हैरान रह गए। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।