Cli

पोती से नहीं जया को प्यार !आराध्या के जन्मदिन पर की गंदी हरकत ने खोल दी रिश्ते की पोल।

Uncategorized

दोस्तों बच्चन परिवार में क्या सचमुच रिश्तों की दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब अपनी ही पोती आराध्या के साथ दादी जया बच्चन के रिश्तों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं? क्या जया बच्चन नहीं पसंद करती आराध्या को? एक तरफ बच्चन परिवार के सबसे मशहूर बंगले जलसा को लेकर परिवार में मालिकाना हक को लेकर के लड़ाई शुरू हो चुकी है। तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्तों को लेकर के एक बार चर्चा हो रही है.

फिर से एक बार क्योंकि एक फोटो ने यह दिखाना शुरू कर दिया है कि बच्चन परिवार में जितना नॉर्मल दिखाने की कोशिश की जा रही है उतना नॉर्मल नहीं है। दोस्तों एक फोटो लोगों को खटक रही है। अब सबके मन में यही सवाल है कि क्या जया बच्चन आराध्या को पसंद नहीं करती? क्या यहां पर ननंद भाभी वाली लड़ाई के चक्कर में दादी पोती के रिश्ते में दरार आ चुकी है? ऐसी तमाम बातें अब सोशल मीडिया पर खड़ी हो चुकी है और यही सवाल चल रहे हैं। सिर्फ एक फोटो ने या फिर यह कह सकते हैं कि एक वीडियो में एक फोटो जब सामने आई तो बच्चन परिवार की मानो पोल खुल चुकी है। यही बातें सोशल मीडिया पर हो रही है। आज यानी 16 नवंबर को आराध्या बच्चन अपना 15वां जन्मदिन मना रही।

लेकिन इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर जया बच्चन और आराध्या के रिश्ते को लेकर के फिर से बहस छिड़ गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर दादी जया बच्चन और उनकी पोती के बीच में ऐसा क्या है कि दोनों को लेकर के अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। जया बच्चन सोशल मीडिया पे एक्टिव नहीं है और उनका कोई भी पब्लिक सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। ऐसे में जन्मदिन की बधाई को लेकर के भी सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।

2023 से पहले अगर देखा जाए तो वो जब आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ तो वहां पर जया बच्चन नजर आई। उसके बाद उन्होंने जैसे कि अमिताभ बच्चन है ब्लॉग के जरिए आराध्या को बर्थडे विश करते आए हैं। पर जया बच्चन 2023, 24, 25, 26 या आज भी कह लो ऐसा कोई भी उनका विश पब्लिकली या किसी इवेंट में या फिर यह कभी ऐसी बातें सामने नहीं आई जहां से यह कहा जा सके कि हां जया बच्चन और ऐश्वर्या के बीच में कुछ भी नहीं चल रहा। और जया दोनों चाहे ऐश्वर्या हो चाहे अपनी पोती दोनों को बराबर प्यार करती हो। ऐसी कोई बातें नहीं पर एक फोटो ने मानो कई सवाल खड़े कर दिए। लेकिन दोस्तों एक नया वीडियो सामने आया जिसने बहस को और ज्यादा हवा दे दी।

हाल ही में जय बच्चन एक कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान वह सड़क पर प्लास्टिक की बोतल उठाती दिखाई देती है। उनके इस कदम की लोगों ने तारीफ की लेकिन इस वीडियो में लोगों की नजर उनके फोन पर चली गई। यहीं से बवाल शुरू हो गया। जया के फोन की स्क्रीन पर उनके नाती अगस्त नंदा और नाती नव्या नवेली नंदा की तस्वीर तो दिखाई दी लेकिन इस तस्वीर में पोती आराध्या नजर नहीं आई। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पे लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। आखिर आराध्या की तस्वीर कहां है? कहां है आराध्या? क्या जया बच्चन को अपने नाती और नातिन से ज्यादा लगाव है? और क्या ऐश्वर्या के साथ रिश्तों की खटास का असर? आराध्या के साथ रिश्तों पर साफ दिखाई देता है।

हालांकि यह सिर्फ एक तस्वीर से किसी के प्यार या रिश्ते का फैसला कोई नहीं कर सकता। पर हम जो आपको ये बातें बता रहे हैं ये सोशल मीडिया पे बच्चन परिवार को लेकर एक बार फिर से चर्चा छेड़ रही है क्योंकि इससे पहले भी बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच में लड़ाई की चर्चा होती आई और यह भी खबरें चली कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या का तलाक होने जा रहा है। पर यह सारी बातें तो हुई और इसको खारिज भी किया गया। यह विवाद सिर्फ आराध्या तक सीमित नहीं है। हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पे शेयर की। इन तस्वीरों में श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य और आराध्या नजर आए। यहां तक कि अगस्त्य और आराध्या की एक प्यारी सी तस्वीर भी सामने आई।

जिसमें अगस्त्य अपनी छोटी कजिन को गले लगाते दिखाई दिए। लेकिन इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय कहीं नजर नहीं आई। जिसके बाद लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि लगता है सिर्फ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ही साथ आए हैं। परिवार में एकजुटता आई नहीं है क्योंकि एक साथ तो नजर आना मानो जैसे कि मुश्किल हो चुका है। यह सारी बातें इन तस्वीरों के नीचे होनी शुरू हो गई कि कहां है ऐश्वर्या राय? मतलब कि अगर दिवाली पार्टी है बच्चन परिवार में जश्न का माहौल है। इस जश्न में ऐश्वर्या राय नजर नहीं आई। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि 5 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आए। जो आप वीडियो देख रहे हैं। लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी ऐश्वर्या और दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ हुई। कहीं-कहीं तो लोग यह भी कहने लगे कि क्या तलाक नहीं हो रहा?

यह तो अच्छी बात है। ऐसी तमाम बातें उस समय हुई कि लोगों को देखकर भी खुशी हुई और सवाल भी आया कि तलाक की बातें मानो वो खटपट थी या फिर जो भी सोशल मीडिया पे चलाई गई बातें थी। लेकिन अब बात करते हैं उस विवाद की जिसने बच्चन परिवार की और मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बच्चन परिवार की भाभी रामोला बच्चन ने जलसा बंगले को लेकर 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती दी। रामोला का दावा है कि जलसा की प्रॉपर्टी पहले उनके नाम थी और उनकी जानकारी या सहमति के बिना मतलब उनको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी और जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किया गया तो हड़पने का आरोप भी लगाया जा रहा है। इस मामले में शिकायत के बाद सुनवाई शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने मालिकाना हक को लेकर के कोई भी अंतिम फैसला नहीं सुनाया। यानी एक तरफ जलसा को लेकर के प्रॉपर्टी का विवाद, दूसरी तरफ ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के रिश्तों को लेकर के उठ रहे सवाल।

अब जया बच्चन और आराध्या को लेकर के भी सवाल शुरू हो चुके हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बच्चन परिवार के रिश्तों में वाकई दूरियां आ गई हैं? या फिर सोशल मीडिया पे यहां एक छोटी सी बात को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *