Cli

रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी ये लड़की , रातोरत बन गई एक्ट्रेस।

Uncategorized

बुलंदशहर की एक लड़की रेस्टोरेंट में खाना खाते-खाते बन गई फिल्मों की एक्ट्रेस। जी हां बात थोड़ी अजीब है लेकिन ये सच है।हम बात कर रहे है जन्नत फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में। साल 2008 में आई इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत की एक्ट्रेस तो सबको आज भी याद है इस एक्ट्रेस का नाम है सोनल चौहान।

सोनल का जन्म यूपी के बुलंदशहर के एक पारंपरिक रॉयल राजपूत परिवार में हुआ था. हालांकि, इतने बड़े और रसूखदार परिवार से होने के बावजूद उन्होंने फिल्मों में आने के लिए कभी अपने पारिवारिक नाम या सिफारिश का सहारा नहीं लिया.

बात करे एक्ट्रेस के डेब्यू की तो जन्नत’ के डायरेक्टर कुणाल देशमुख अपनी फिल्म के लिए एक नए और फ्रेश चेहरे की तलाश में थे. एक दिन उन्होंने सोनल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा और उनकी खूबसूरती से इतने प्रभावित हुए कि तुरंत फिल्म की हीरोइन बनाने का फैसला कर लिया. महज 7 दिनों के भीतर सोनल को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया.

बॉलीवुड में एक फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद सोनल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया.हाल के वर्षों में सोनल चौहान प्रभास स्टारर महाकाव्य फिल्म ‘आदिपुरुष’ और नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर ‘द घोस्ट’ जैसे बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स में भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *