Cli

विवेक ओबेरॉय और सलमान की लड़ाई को लेकर सोहेल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मचा त;ह!लका

Uncategorized

विवेक ओबेरॉय आज सलमान के बहुत अच्छे दोस्त होते। विवेक ओबेरॉय को सलमान खुद ही प्रोड्यूसर्स के पास सजेस्ट करते। विवेक ओबेरॉय सलमान की पार्टी का हिस्सा होते, अगर उन्होंने एक बड़ी गलती नहीं की होती।जब विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे और जब सलमान और विवेक के बीच झगड़ा शुरू हुआ था, तब प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही विवेक और सलमान का समझौता हो जाने वाला था। ये समझौता

वो शख्स कराने वाला था जो सलमान का बेहद करीबी था और विवेक ओबेरॉय का सबसे अच्छा दोस्त था। मैं सोहेल खान की बात कर रहा हूँ।सोहेल खान विवेक ओबेरॉय के सबसे अच्छे दोस्त थे और दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। जब विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री में आए, तब सोहेल खान बहुत खुश हुए थे और सोहेल खुद ही विवेक की फिल्मों को प्रमोट करते थे।

जब ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हुआ और इधर ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू किया, और वहीं से सलमान और विवेक के बीच झगड़ा शुरू हुआ, तब विवेक ने शुरू में सोहेल से कहा था कि भाई ऐसा कर रहे हैं।सोहेल ने तब विवेक से कहा था, थोड़ा इंतज़ार करो, धैर्य रखो। भाई का मिज़ाज समझकर मैं बात कर लूँगा और सब सुलझा दूँगा। तुम्हारी और भाई की सीधे मुलाकात कराकर सब साफ़ कर दूँगा।लेकिन विवेक ओबेरॉय को तब हीरो बनने की बहुत जल्दी थी। इसी वजह से सोहेल खान की इस गारंटी के बावजूद विवेक ओबेरॉय ने किसी को बताए बिना एक होटल में मीडिया को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ली।अगर विवेक ओबेरॉय ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते, तो शायद आज सोहेल के साथ विवेक की दोस्ती नहीं टूटती और सोहेल के ज़रिए वो सलमान के भी गुड बुक में रहते, और आज विवेक ओबेरॉय का करियर किसी और ही मुकाम पर होता।

विवेक ओबेरॉय को विवाद पैदा करके या बार-बार सलमान की कहानी सुनाकर सहानुभूति पाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।लेकिन विवेक ओबेरॉय को तब पर्दे के साथ-साथ असल ज़िंदगी में भी किसी खूबसूरत लड़की की नज़रों में हीरो बनना था। शायद इसीलिए विवेक ओबेरॉय ने वो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उसके बाद जो हुआ वो तो इतिहास है। हमने देखा है कहाँ-कहाँ कितनी बार विवेक ओबेरॉय ने माफ़ी माँगी है, लेकिन वो माफ़ी आज तक नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *