Cli

“मेरा सेक्शुअल हैरसमेंट हुआ”- सोहेल खान

Uncategorized

एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान इन दिनों द अलायंस नाम के रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने बताया कि बचपन में उनका सेक्सुअल हरेसमेंट हुआ था। लेकिन वह शर्मिंदगीगी की वजह से इस बारे में सालों तक किसी से बात नहीं कर सके।

Amazon प्राइम वीडियो पर इन दिनों Diance नाम का शो प्रीमियर हो रहा है। इस रियलिटी शो शो में सोहेल बतौर कंटेस्टेंट जुड़े हुए हैं। इसके हालिया एपिसोड में वह रैगिंग पर बात कर रहे थे। सोहेल ने बताया कि उन्हें दूसरों को परेशान करना बिल्कुल पसंद नहीं। इसलिए वो रैगिंग का हमेशा विरोध करते हैं। उनका मानना है कि इससे उनके अपने दोनों बेटे निर्वान और योहान की सही परवरिश करने में काफी मदद मिली है। शो पर एक अन्य कंटेस्टेंट से बात करते हुए सोहेल ने बताया

कि वो अपने बच्चों से बहुत कनेक्टेड हैं। वह उनसे अक्सर कहते हैं कि वह अपने पेरेंट्स से कोई भी बात शेयर करते हुए शर्म या झिझक ना महसूस करें। सोहेल ने कहा मैं रैगिंग के सख्त खिलाफ हूं। मैं हमेशा योहान और निर्वान से कहता हूं कि अगर कोई उन्हें परेशान या बुली करे तो वह बिना शर्म या झिझक के मुझे आकर बताएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेरे साथ हो चुका है। इसके बाद सोहेल ने अपने बचपन का वो एक्सपीरियंस शेयर किया जिसे उन्होंने सालों तक खुद में दबाए रखा था। वो कहते हैं जब मैं छोटा था तब किसी ने मेरा सेक्सुअल हरासमेंट किया था। मैंने सालों तक इस बात को खुद तक ही रखा।

जब मैं बड़ा हुआ तो मैंने अपने पिता यानी सलीम खान को एक पूरी बात बताई। मैंने उनसे कहा डैडी मेरे साथ ऐसा हुआ था। इस पर उन्होंने पूछा बेटा तूने इतने सालों तक यह बात छिपा कर क्यों रखी? मैंने कहा मुझे माफ कर दीजिए। लेकिन यह बात बताते हुए मुझे बहुत शर्म आती थी। इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी। फिर भी उस समय मुझे खुद ही शर्मिंदगीगी महसूस होती थी। सोहेल बताते हैं कि उस एक्सपीरियंस की वजह से ही वह अपने बच्चों को लेकर बहुत सजग रहते हैं।

वह उन्हें बार-बार याद दिलाते रहते हैं कि वह ऐसी किसी सिचुएशन का सामना करने पर सीधे उनसे बात करें। इन बातों को अकेले कभी ना झेलें। सोहेल के इस खुलासे ने दी अलायंस में सबको चौंका दिया था। मगर सबने इस बारे में बात करने के लिए सोहेल की दाद दी और गले लगाकर उनका हौसला भी बढ़ाया। इस वीडियो में इतना ही। खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। सिनेमा के अन्य अपडेट्स के लिए देखते रहिए लर्न ऑफ सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *