Cli

तलाक के 24 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि एक्स वाइफ के लिए छलक उठा दर्द?

Uncategorized

[संगीत] तलाक के बाद फिर करीब आए सोहेल खान और सीमा। शो में छलका सोहेल के दिल का दर्द। एक्स वाइफ पर लुटाया एक्टर ने [संगीत] प्यार। जी हां, टीवी और बॉलीवुड की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है। खान परिवार के चिराग सोहेल खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

वजह है रियलिटी शो अलायंस जहां उनकी अपनी एक्स वाइफ सीमा सचदेह के साथ बढ़ती नजदीकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तलाक के बाद जिस तरह दोनों एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं, उसे देखकर फैंस भी हैरान हैं और खुश भी। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल खान ने पहली बार खुलकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने माना कि इस शो

ने वो कर दिखाया जो शायद कई सालों में नहीं हो पाया। सोहेल ने बताया कि शादी के दौरान भी वो कभी सीमा के इतने करीब महसूस नहीं कर पाए थे जितना अब इस शो की वजह से महसूस कर रहे हैं। उनका कहना था कि बाहर की जिंदगी में दोनों अपनी-अपनी दुनिया में बिजी हो गए थे। लेकिन इस शो ने उन्हें फिर से बातचीत करने और एक दूसरे को समझने का मौका दिया। एक्स पत्नी सीमा के बारे में सोहेल ने कहा ईमानदारी से कहूं तो मैं इतने सालों में सीमा के इतने करीब कभी आया ही नहीं जितना इस घर ने मुझे सीमा के करीब ला दिया है। हम यहां बातें कर रहे हैं लेकिन बाहर हमारी एक दूसरी जिंदगी थी।

सोहेल ने यह भी बताया कि तलाक के बाद दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। उनके बच्चे भले ही दोनों के बीच कनेक्शन बने रहे लेकिन पर्सनल लेवल पर दूरी आ गई थी। सोहेल ने आगे कहा बच्चे मेरे साथ रहते हैं लेकिन वह सीमा से मिलने जाते रहते हैं। इससे पहले मैं वाकई सीमा के कांटेक्ट में नहीं था। लेकिन शो में आने के बाद कम से कम हम एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे हैं। हम एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। एक दूसरे से मिलते हैं। मुझे उनकी परवाह है। उन्हें मेरी परवाह है। यह बहुत अच्छा है। सोहेल ने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए आगे कहा। मुझे नहीं पता यह एक्सपीरियंस कब वापस आएगा। मैं सीरियसली अलायंस का

शुक्रिया अदा करता हूं। क्योंकि अगर मुझे पहले बताया गया होता तो हम दोनों शायद हिचकिचाते और सोचते कि क्या मैं और सीमा एक ही कमरे में रह सकते हैं। क्या हम कंफर्टेबल महसूस करेंगे? लेकिन मुझे बस एक ही डर था कि भगवान ना करे कोई सीमा से कुछ गलत कह दे। मैं सीमा के साथ और वक्त गुजारना चाहता हूं। मैं अपनों की तरह हिफाजत करना चाहता हूं। अगर सोहेल और सीमा की कहानी पर नजर डालें तो दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल तक साथ रहने के बाद उनकी राहें अलग हो गई। तलाक की खबर ने उस वक्त फैंस को बड़ा झटका दिया था। लेकिन खास बात यह रही कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों ने कभी एक दूसरे के खिलाफ कोई कड़वाहट नहीं दिखाई। अपने बच्चों की परवरिश से लेकर हर जरूरी फैसले तक दोनों हमेशा एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते नजर आए। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत] [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *