Cli

बिना शादी बनी 3 बच्चों की मां बनी ये साउथ एक्ट्रेस !

Uncategorized

क्रिकेटर के प्यार में पड़ी साउथ की हसीना। 24 की उम्र में तीन बच्चों की मां है यह बिन ब्याही एक्ट्रेस। अब क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों ने मचाई हलचल। होटल लॉबी से लेकर स्टेडियम तक दिखे कई हिंट्स। सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चा हुई तेज। जी हां, इस वक्त साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक खूबसूरत एक्ट्रेस पिछले करीब एक साल से एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। अब आप यही सोच रहे होंगे कि वो स्टार, क्रिकेटर और एक्ट्रेस आखिर है कौन? जिनका एक दूसरे पर दिल आ गया। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस शीलीला और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा की जिनके अफेयर की खबरें अब इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पिछले करीब एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इन खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए कई हिंट्स ने फैंस के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है।

दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा की कुछ तस्वीरें वायरल हुई। आप देख सकते हैं कि तिलक होटल लॉबी में इयरफोन लगाए नजर आ रहे हैं। तभी पीछे से क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव उन्हें मजाक में तिलक वर्मा इज इन लव कहकर चिढ़ाते हैं। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया यूज़र्स ने तुरंत इस बात को श्रीलीला से जोड़ दिया और दोनों की डेटिंग की खबरें फिर से वायरल होने लगी। इतना ही नहीं कुछ समय पहले श्रीला की मां को आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ भी देखा गया था।

वहीं दूसरी तरफ खुद श्रीलीला भी क्रिकेट मैच देखने पहुंची थी। उस दौरान उनकी टीम के एक सदस्य ने ऐसी जर्सी पहन रखी थी जिस पर तिलक लिखा हुआ था। बस तभी से फैंस को लगने लगा कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और भी चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक्टिविटीज को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। कुछ यूज़र्स का दावा है कि दोनों ने एक दूसरे को फॉलो और अनफॉलो भी किया था।

हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन तमाम बातों ने अफवाहों को और ज्यादा हवा जरूर दे दी है। एक यूजर ने लिखा वाओ कितनी क्यूट जोड़ी है। दूसरे ने लिखा अगर यह सच है तो श्रीलीला और तिलक एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगेंगे। वैसे आपको बता दें कि श्रीलीला सिर्फ अपनी फिल्म और खूबसूरती की वजह से ही चर्चा में नहीं रहती बल्कि अपनी सोच और नेक कामों के कारण भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने दो दिव्यांग बच्चों को गोद लिया था। जिसके बाद साल 2025 में उन्होंने एक और छोटी बच्ची को अपनाया। हालांकि यह बच्चे उनके साथ नहीं रहते लेकिन उनकी पढ़ाई और हर जरूरत की जिम्मेदारी श्री लीला खुद उठाती हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मां बनने के लिए सिर्फ बच्चे को जन्म देना जरूरी नहीं बल्कि किसी बच्चे को बेहतर जिंदगी देना भी ममता ही होती है। यही वजह है कि लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं और उनसे इंस्पायर भी होते हैं। फिलहाल अब सच क्या है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन तिलक वर्मा और श्री लीला की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर जरूर हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *