सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लिए अपनी ही मां को एक बेटी ने मौत के घाट उतार दिया। मां जैसे रिश्ते का कत्ल करने वाली यह खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। आखिर कैसे एक बेटी ने अपनी मां के खिलाफ इतनी बड़ी प्लानिंग रच दी? आइए इस वीडियो में जानते हैं। दरअसल, जयपुर में प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने अपनी मां की हत्या करवा दी। बेटी ने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर मर्डर प्लान किया था। इसके बाद ₹7 लाख सुपारी देकर मां को स्कर्पियो से कुचलवा दिया।
करीब 130 कि.मी. की स्पीड में आई स्कर्पियो की टक्कर से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया था। यह घटना 3 जुलाई को शाम करीब 4:45 की प्रतापनगर थाना इलाके की है। पुलिस ने सोमवार रात महिला की बेटी और जेठ समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। स्कर्पियो भी बरामद कर ली है। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। डीसीपी ईस्ट रंजीत शर्मा ने बताया प्रताप नगर के रविंद्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा जो 45 साल की थी। उनके पति का एक साल पहले निधन हो गया था। वह कोर्ट में एलडीसी थे। 8 महीने पहले पति की जगह नीरज की एलडीसी की पोस्ट पर नौकरी लगी थी। नीरज 16 साल के बेटे के साथ रहती थी। 3 जुलाई को शाम करीब 4:45 पर वह बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थी।
इस दौरान ओवर स्पीड स्कर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। करीब 130 कि.मी. की स्पीड से टक्कर लगने से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी। मौके पर मौत होने पर स्कर्पियो को लेकर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में स्कर्पियो से महिला को उड़ाने की घटना कैद मिली। नीरज के भाई राकेश कुमार शर्मा निवासी बयाना ने भांजी आयुषी शर्मा और बाकियों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। राकेश ने रिपोर्ट में बताया कि भांजी आयुषी ने मुझे कॉल की थी कि मामा मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है। मम्मी एक्सीडेंट में खत्म हो गई हैं। ऐसा कहकर उसने तुरंत कॉल काट दिया। मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही नीरज ने पहले बताया भी था कि बेटी आयुषी सास जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि मिलकर परेशान करते हैं। मेरी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
मुझे शक है कि मेरी बहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाई गई है। रंजीत शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से नीरज का बेटी आयुषी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आयुष पिता की जगह नौकरी करना चाहती थी, लेकिन मां ने नौकरी ज्वाइन कर ली। ऐसे में बेटी का मां की हत्या कर नौकरी पाने का प्लान था। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सामने आया कि सफेद रंग की स्कर्पियो से टक्कर मारकर महिला की हत्या की गई है। वारदात के दौरान मौके पर सड़क किनारे पिता पुत्र बैठे थे। वह दोनों बाल-बाल बच गए। लेकिन ऐसे मामले समाज को कहीं ना कहीं झकझोर कर रख देते हैं। आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।