Cli

शाहरुख IPL टीम खरीदने से डर रहे थे, फिर KKR उन्हें फ्री में कैसे मिल गई?

Uncategorized

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग है। साल 2008 में इसकी शुरुआत ललित मोदी ने की थी। वह इस लीग के पहले चेयरमैन भी थे। तब कई अन्य बिजनेस ग्रुप्स के अलावा शाहरुख खान ने भी इसमें एक टीम खरीदी थी। टीम का नाम कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर। लेकिन ललित बताते हैं कि शाहरुख शुरुआत में ऐसा करने में काफी झिझक रहे थे। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं टीम खरीदने के चक्कर में उनकी सेविंग्स ना चली जाए। ललित ने पिछले दिनों ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख को आईपीएल टीम खरीदने के लिए कैसे मनाया था।

उन्हें यह ख्याल तब आया जब उन्होंने जयपुर में हुए एक इंटरनेशनल मैच के दौरान शाहरुख का क्रेज देखा था। दोनों 2007 के आसपास वहां एक मैच देखने गए थे। ललित बताते हैं कि जैसे ही शाहरुख ग्राउंड पर पहुंचे, जनता मदहोश हो गई। यह देखकर ललित को पहली बार यह आईडिया आया कि यदि शाहरुख भी एक टीम खरीद लें, तो आईपीएल जबरदस्त पॉपुलर हो जाएगा। ललित बताते हैं कि उन्होंने शाहरुख से इस बारे में बात भी की थी। मगर वह टीम खरीदने में हिचक रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें क्रिकेट कुछ खास पसंद नहीं था। ललित कहते हैं आईपीएल टीम का मालिक बनने के लिए शाहरुख से बेहतर और कौन हो सकता था। मजेदार बात यह थी कि उन्हें क्रिकेट ना तो खास पसंद था

और ना ही उन्हें इसकी ज्यादा समझ थी। वह तो फुटबॉल फैन हैं। जब मैंने उनसे कहा कि उन्हें एक टीम खरीदनी चाहिए तो वह थोड़ा हिचकिचाए। उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। तब मैंने उनसे कहा कि इसकी चिंता वह मुझ पर छोड़ दें। मैं उनके लिए सही टीम और सिस्टम तैयार कर दूंगा। लेकिन शाहरुख की दिक्कत केवल इतनी भर नहीं थी। वो पैसों को लेकर भी थोड़े परेशान थे। दलित बताते हैं शाहरुख ने मुझसे पूछा कि यदि मैं किसी टीम की बडिंग जीत जाऊं तो कितना खर्च आएगा? मैंने बताया कि उसका डाउन पेमेंट ₹20 करोड़ होगा। इस पर उन्होंने कहा मगर यह तो मेरे सेविंग्स अकाउंट का बड़ा हिस्सा है। ललित बताते हैं कि जब आईपीएलl शुरू हो रहा था,

तब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि टीम ओनर्स अपना पैसा कैसे वसूलेंगे? साथ ही लीग में स्पॉन्सर्स और ब्रॉडकास्टर लाना भी एक बड़ा चैलेंज था। इसी दौरान उन्हें एक तरीका सूझा जिससे शाहरुख और मोबाइल बनाने वाली Nokia कंपनी दोनों को फायदा हो सकता था। ललित ने बताया कि Nokia इन दिनों शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन वो इस डील में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में ललित ने Nokia से पूछा कि अगर शाहरुख आईपीएलl की एक टीम खरीद ले तो क्या वह उस टीम के जर्सी के टाइटल स्पॉन्सर बनेंगे? बदले में उन्होंने Nokia से $50 लाख यानी आज के हिसाब से $47 करोड़ से ज्यादा रुपए मांगे। कहने की जरूरत नहीं है कि Nokia ने इसके लिए तुरंत थामी भर दी। ललित का कहना है कि इस तरह की डील से दोनों पक्ष को फायदा हुआ। Nokia को एक सुपरस्टार और आईपीएल टीम के जरिए जबरदस्त ब्रांडिंग मिल गई।

वहीं शाहरुख के हाथ एक बड़ा स्पॉन्सर मिल गया। ललित ने तो यह तक कहा कि इस स्पॉन्सरशिप की वजह से शाहरुख को केकेआर लगभग फ्री में मिल गई थी। ललित के मुताबिक यह पूरी डील काफी तेजी से हुई थी। दोपहर में शाहरुख ने टीम खरीदने के लिए चेक दिया। वहीं शाम में Nokia ने केकेआर को स्पॉन्सर करने के लिए दूसरा चेक रिलीज कर दिया। इस तरह वो टीम के मालिक बन गए। बाद में शाहरुख, जूही चावला और जय मेहता की सह मालिकाना वाली केकेआर आईपीएलl की सबसे पॉपुलर टीम्स में से एक बन गई। इसने अब तक तीन खिताब जीते हैं। शाहरुख कभी इस टीम पर ₹20 करोड़ लगाने में हिचक रहे थे। लेकिन साल 2026 में हुरून इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज केकेआर की वैल्यू्यूएशन ₹2,500 करोड़ से के आसपास है। इस वीडियो में इतना ही। यह खबर लिखी थी हमारे साथी शुभांल ने। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *