हाल ही में रजनीकांत के जेलर 2 का पहला गाना रिलीज हुआ अला बोले लो और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वजह थी इसकी एनर्जी, इसकी कोरियोग्राफी और इसमें नजर आ रही एक्ट्रेस शमना कासिम। याद है 2023 में आई पहली जेलर में तमन्ना भाटिया का वो कवाला गाना जिसने पूरे देश में धूम मचा दी थी। जो तमन्ना के लिए करियर डिफाइनिंग मोमेंट था। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने फिर से वही फार्मूला दोहराया है। लेकिन इस बार कैमरे के सामने हैं शमना कासिम। 100 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ बनाया गया यह गाना अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया और गाया है और बोल लिखे हैं अरुण राजा कामराज ने। गाने में तमिल और मलयालम दोनों भाषाओं का मिश्रण है और इसमें केरल की पारंपरिक झलक साफ दिखाई देती है। गाना रिलीज होते ही कावाना से इसकी तुलना होने लगी। क्या यह गाना भी उतना ही वायरल हो पाएगा? गाने को लेकर एक दिलचस्प विवाद भी खड़ा हो गया है। गाने के प्रोमो में इस्तेमाल हुई मलयालम भाषा को लेकर केरल के कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना था कि गाने में मलयालम शब्दों का उच्चारण सही नहीं है और भाषा को एक फनेटिक कैरिकेचर की तरह पेश किया गया है। लेकिन इस विवाद के बावजूद गाने की मास एनर्जी और अनिरुद्ध का हैवी म्यूजिक खूब पसंद किया जा रहा है और पसंद किया जा रहा है शमना कासिम को। अब सवाल यह है कि कौन है शमना कासिम?
क्या-क्या काम किया है उन्होंने अब तक? वह कोई नई एक्ट्रेस नहीं है। उन्होंने ढेर सारा काम किया हुआ है। आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी। 23 मई 1989 कन्नूर केरल एक मलयाली मुस्लिम परिवार में शिमला कासिम का जन्म हुआ। पिता का नाम कासिम था। मां का नाम रमला। शमना अपने पेरेंट्स की सबसे छोटी संतान हैं। उनसे बड़े चार भाई-बहन हैं। तीन [संगीत] बहनें शरीफा, अरीफा, शयना और एक भाई शाहनवाज। परिवार में सबसे छोटी होने की वजह से शमना को सबका बेहद लाड प्यार मिला। शमना की स्कूली पढ़ाई शुरू हुई अर्सुलाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से। लेकिन बाद में उन्होंने सेंट टेरेसा एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल कन्नूर में एडमिशन ले लिया। सिर्फ इसीलिए ताकि वो अपनी डांसिंग स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दे सकें। बचपन से ही शमना को डांस का बेहद शौक था। उन्होंने कथक और भरनाट्यम जैसे क्लासिकल डांस फॉर्म्स की बाकायदा ट्रेनिंग ली। स्कूल के दिनों में वो कई कंपटीशंस में हिस्सा लेती थी। यूथ फेस्टिवल से लेकर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप्स तक 10वीं क्लास में पढ़ते हुए 2003 में उन्होंने नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था। लगातार 4 साल तक उन्होंने कन्नूर का कलाथिलकम खिताब भी अपने नाम किया जो स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सबसे बेहतरीन कलाकार को दिया जाता है और फिर आया वो मौका जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। अमृता टीवी का डांस रियलिटी शो सुपर डांसर। इस शो में शमना ने हिस्सा लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। इस शो ने उन्हें पहली बार बड़े स्तर पर पहचान दिलाई और यहीं से फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे उनके लिए खुलने शुरू हो गए। सिर्फ 15 साल की उम्र में शमना कासिम ने मलयालम फिल्म मंजू पोलो पेनुकट्टी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इतनी छोटी उम्र में फिल्म दुनिया में कदम रखना आसान नहीं था। लेकिन शमना के अंदर का आत्मविश्वास और उनका डांसिंग बैकग्राउंड उन्हें बाकी नई एक्ट्रेसेस से अलग बनाता था। डेब्यू के बाद उन्होंने धीरे-धीरे और फिल्में साइन की। 2007 में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
फिल्म थी श्री महालक्ष्मी जिसमें उन्होंने टाइटल रोल निभाया। फिर 2008 में आई उनकी पहली तमिल फिल्म मुनियांडी विलंगियल मुनरा मांडो जिसमें उन्होंने लीड फीमेल किरदार निभाया। इस तरह शमना ने बहुत कम वक्त में मलयालम, तेलुगु और तमिल तीनों इंडस्ट्रीज में अपनी पहचान बना ली। 2009 में आई कन्नाडा फिल्म जोश उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई जो थिएटर्स में 100 दिन तक चली। यहीं से शमना को स्टेज नाम मिला पूर्णा जो उनकी पहचान बन गया। शमना के करियर का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में भूत का किरदार निभाया। 2012 में आई तेलुगु हॉरर थ्रिलर अबुनू में उन्होंने मोहिनी का रोल प्ले किया। एक ऐसा किरदार जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस परफॉर्मेंस के लिए शमना को इतनी सराहना मिली कि उन्हें द हिंदू अखबार ने साउथ फिल्मों की घोस्ट क्वीन की उपाधि दे दी। फिल्म इतनी सफल रही कि 2015 में इसका सीक्वल अबू 2 भी बनाया गया और इसमें भी शमना ने वही किरदार निभाया। इस दौर में उन्होंने कई ऐसी स्क्रिप्ट्स को ठुकराया था जो अबनू जैसी ही थी ताकि वो टाइप कास्ट ना हो जाए। लेकिन 2015 में आई फिल्म राजू गारी गधी में उन्होंने एक बार फिर भूत का किरदार निभाया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दिलचस्प बात यह है कि शमना उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने एक किरदार के लिए अपना सिर पूरी तरह मुंडवा लिया। एक ऐसा हिम्मत भरा फैसला जो बहुत कम कलाकार कर पाते हैं। लेकिन शमना सिर्फ हॉरर फिल्मों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अलग-अलग जॉन्रा की फिल्मों में काम करके अपनी वर्सटालिटी को साबित किया। मलयालम में उन्होंने चटक्कड़ी, आरु सुंदरी मारूडे कथा और मिली जैसी फिल्मों में इमोशनल और रियलिस्टिक किरदार निभाए। तमिल में कोड़ी वीरन और सवरकथी जैसी फिल्मों में उन्होंने मजबूत महिला किरदार निभाए। उन्होंने फिल्मों के अलावा टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा। कई शोज़ में परफॉर्मर के तौर पर तो कई शोज़ में जज के तौर पर भी नजर आई। उनकी एक्सप्रेसिव एक्टिंग स्टाइल, उनकी ट्रेडिशनल ग्रेस और ग्लैमरस से लेकर इंटेंस किरदारों तक खुद को ढालने की क्षमता ने उन्हें साउथ इंडियन सिनेमा की एक भरोसेमंद एक्ट्रेस बना दिया। 2020 में शमना की जिंदगी में एक बेहद मुश्किल घटना घटी। उनकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि एक गिरोह फिल्म एक्ट्रेसेस को होटल के कमरों में बंद करके उन्हें ब्लैक मनी ट्रांसपोर्ट करने के लिए एस्कॉट के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश करता था। पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह एक बेहद डरावना अनुभव था। लेकिन शमना ने इससे उभर कर अपने करियर को जारी रखा। शमना की पर्सनल लाइफ में भी एक खूबसूरत मोड़ आया।
उनकी मुलाकात हुई दुबई के एक बिजनेसमैन शानिद आसिफ अली से जो जेबीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के फाउंडर और सीईओ हैं। दोनों की मुलाकात दुबई के एक फंक्शन में हुई थी। जून 2022 में दोनों की सगाई हुई और उसी साल उन्होंने यूएई में एक शानदार समारोह में शादी कर ली। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने Instagram पर एक भावुक पोस्ट लिखी। मैं शायद दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत ना हूं ना ही मुझ में एक अच्छी पत्नी के सारे गुण हो। लेकिन तुमने मुझे कभी कम महसूस नहीं होने दिया। तुमने मुझे वैसे ही अपनाया जैसी मैं हूं और कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। 2023 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और तब से शमना बड़ी खूबसूरती से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बैलेंस कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में शमना ने अपने करियर में एक नई ऊर्जा के साथ वापसी की है। 2021 में वो Netflix की एंथोलॉजी सीरीज नवरस का हिस्सा बनी। 204 में उन्होंने तमिल हॉरर, थ्रिलर, डेविल में काम किया। उन्होंने बड़े बजट की तेलुगु फिल्मों में भी छोटे लेकिन यादगार रोल्स प्ले किए। जिनमें नंदमूरी बालकृष्ण की अंडा और कंगना रनौत की थलाईवी जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें एक बड़े पैन इंडिया दर्शक वर्ग तक पहुंचाया और अब 2026 में रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ टेलर 2 में काम करना शमना के करियर का एक और बड़ा मौका साबित हो रहा है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने उन्हें वो प्लेटफार्म दिया है जो शायद उनके करियर को एक बिल्कुल नई ऊंचाई पर ले जाए।
ठीक वैसे ही जैसे जेलर ने तमन्ना भाटिया के लिए किया था। फिल्मों के अलावा शमना ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज़ में जज के तौर पर हिस्सा लिया। जहां उन्होंने नए कलाकारों को अपनी एक्सपर्टीज से गाइड किया। अपने क्लासिकल डांस बैकग्राउंड की वजह से उन्हें अक्सर कोरियोग्राफी और परफॉर्मेंस से जुड़े शोज़ में बुलाया जाता रहा है। इसके अलावा उन्होंने कई मैगजीन कवर्स पर भी अपनी जगह बनाई है और पिछले एक दशक से वो साउथ इंडियन मीडिया में एक जानी पहचानी और भरोसेमंद हस्ती बनी हुई हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस भी काफी मजबूत है। जहां वो अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के पल शेयर करती हैं। शमना कासिम की कहानी एक ऐसी कलाकार की कहानी है जिसने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और लगातार 22 साल से अपनी मेहनत और टैलेंट से अपनी जगह बनाए रखी है। एक क्लासिकल डांसर से एक्ट्रेस बनने तक घोस्ट क्वीन की उपाधि से लेकर वर्सटाइल परफॉर्मर बनने तक शमना ने हर मोड़ पर खुद को साबित किया है। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी शमना आज भी उतनी ही मेहनत और जोश के साथ काम कर रही हैं। जितना उन्होंने 15 साल की उम्र में शुरुआत के वक्त किया था। मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नडा चार अलग-अलग भाषाओं की इंडस्ट्रीज में अपनी छाप छोड़ने वाली शमना कासिम आज साउथ सिनेमा की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने कभी अपनी पहचान से समझौता नहीं किया। जेलर टू का आला बोलेलो गाना उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय बनने जा रहा है। आज के एपिसोड में इतना ही। फिर जल्दी ही किसी और साउथ स्टार की कहानी के साथ होगी मुलाकात। आप देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]