Cli

आखिरी फोन कॉल और अचानक खामोश हुई सांसें! कुकू कोहली के जाने से पहले अरुणा ईरानी से क्या बात हुई थी?

Uncategorized

कभी-कभी किसी इंसान की आखिरी बातचीत ही उसकी सबसे ज्यादा इमोशनल याद बन जाती है। कुकू कोली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म मेकर कोकू कोहली अब हमारे बीच नहीं रहे। 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके जाने की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शो की लहर है। कोको कोहली ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों के

जरिए अपनी खास पहचान बनाई और खासतौर पर अगर बात करें तो फूल और कांटे के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसी फिल्म से अजय देवगन ने बतौर लीड एक्टर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। लेकिन कुकू कोहली के निधन से जुड़ी एक बात सबसे ज्यादा लोगों को इमोशनल कर रही है और वह है उनकी पत्नी अरुणा ईरानी से हुई उनकी आखिरी बातचीत। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोकू कोहली को पहले बेचैनी महसूस हुई और उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

उस टाइम ऐसा लग रहा था कि सब कुछ ठीक हो रहा हो। लेकिन मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बताया गया कि उस वक्त अरुणा ईरानी उनसे फोन पर बात कर रही थी और मैसेज भी कर रही थी। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी और कुकू कोहली का मूड भी ठीक था। लेकिन फिर अचानक सब बदल गया। कुछ ही देर बाद कोकू कोहली ने जवाब देना बंद कर दिया। उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट आया और डॉक्टर्स की कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोचिए जिस इंसान से कुछ पल पहले तक आप बात कर रहे हो

अचानक उसकी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो जाए। अरुणा ईरानी के लिए यह पल कितना मुश्किल रहा होगा इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने साल 2090 में शादी की थी। दोनों की अपनी कोई संतान नहीं है। कोकू कोहली की पहली पत्नी रीटा कोहली से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा है। कोकू कोहली का जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि उस दौर के बॉलीवुड के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। फूल और कांटे सुहाग, हकीकत और जुल्मी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनके जाने के बाद उनके चाहने वालों के मन में उनकी फिल्मों की यादें हैं और परिवार के पास उनकी आखिरी बातचीत की वह याद जिसे शायद अरुणा ईरानी जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *