नहीं थम रही कंगना रनौत की बयान बाजी। कॉकरोच जनता पार्टी और Gen Z आंदोलन पर एक के बाद एक करके दिए जा रही है बयान।
नसरुद्दीन शाह के बाद अब शबाना आजमी पर दिया बयान। जी हा कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने नसरुदीन शाह को लोमड़ी कहा था अब उन्होंने सबाना आजमी पर हल्ला बोल दिया।अब कंगना रनौत ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर नया वीडियो शेयर किया है.
जहां वह लिखती हैं, ‘पूरे देश के युवा? अगर आप सिर्फ जेन जी की बात करते हैं, तो करीब 30-35 उम्र के आसपास की पॉपुलेशन की बात करते हैं. जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में करीब 10 हजार लोग इकट्ठा हुए. उनमें आधे से ज्यादा शबाना आजमी टाइप के लोग थे. आपने देखा कि हर टाइप के ऐज ग्रुप घूम रहे थे.’
वह आगे कहती हैं, ‘अगर हम युवाओं की बात करते हैं तो जेन जी कि हम खासतौर पर बात होती है. आपने देखा कि हर टाइप के एज ग्रुप घूम रहे थे. अगर हम युवाओं की बात करते हैं, Gen Z की हम स्पेसिफिकली बात करते हैं, तो लगभग वहां पर 2000 Gen Z थे. तो कैसे ये लोग इसको Gen Z प्रोटेस्ट कह रहे हैं? कि पूरे देश की Gen Z प्रोटेस्ट कर रही है?’
. मैं आपको ओपन चैलेंज देती हूं, मेरा कोई ऐसा स्पेसिफिक बयान बताइए जिसमें मैंने पूरी जनरेशन को शामिल किया हो? ये फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाया करो. मैं युवा विरोधी नहीं हो सकती. मैं खुद युवा हूं.’
बता दें शबाना आजमी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं. उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे जहां वह नारे भी लगाती नजर आई थीं तो ट्रक में बैठी भी दिखाई दी थीं.