केतन अग्रवाल केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि सिया का फोन हर रा खोल देगा। इसी बीच एक बड़ी खबर यह है कि पुलिस के मुताबिक सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से अपनी शादी की शॉपिंग के लिए ₹1 करोड़ मांगे थे और केतन से मिले इन पैसों से सिया ने शॉपिंग नहीं की बल्कि पूरी रकम प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी थी।
यह पैसा चेतन को उसके करियर और बिजनेस को इस्टैब्लिश करने में मदद करने के लिए दिया गया था। इन रुपयों से चेतन अपना बिजनेस शुरू करना चाहता था और उसे उम्मीद थी कि कुछ में वो आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा और बाद में सिया चेतन से शादी कर पाएगी।
तो देखिए क्राइम सीन रिकक्रिएशन पार्ट टू लगातार चल रहा है। इस बीच पुलिस जांच में जुड़ी हुई है और यह बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है पुलिस जांच से क्योंकि केतन अग्रवाल केस में पुलिस आज आरोपी चेतन का गेट एनालिस यानी चलने के तरीके का विश्लेषण करेगी ताकि घटना के दिन उसके चलने फिरने के तरीके को समझा जा सके। पुलिस चेतन को क्राइम स्पॉट पर ले जाकर क्राइम सीन का रिकक्रिएशन कराएगी। इसके अलावा पुलिस उस पट को भी बरामद करेगी जो चेतन ने के दिन पहनी थी। चेतन फिलहाल लोनावला रूलर पुलिस स्टेशन में है। तो देखिए यहां पर आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस करेगी पुलिस। ऐसी जानकारी सामने आ रही है।
जिसमें चेतन के चलने फिरने को लेकर सारी जो है गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएगी। चेतन के चलने के तरीके का विश्लेषण करेगी पुलिस। घटना के दिन मिले सीसीटीवी फुटेज से मिलान करेगी और चेतन के साथ क्राइम सीन का रिकक्रिएशन कराएगी पुलिस। वारदात वाले दिन चेतन के पहने कपड़ों की भी जांच होगी। और देखिए केतन मामले में पुणे पुलिस की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद सोची समझी साजिश रची थी।
पुलिस जांच में यह भी बात साफ हुई है कि आरोपी चेतन चौधरी को इस बात का अच्छे से अंदाजा था कि अगर वह कार से जाएगा तो टोल प्लाज़ा के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, फास्ट टैग, ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरे में उसकी लोकेशन दर्ज हो जाएगी।
इसी डिजिटल फुट प्रिंट से बचने के लिए उसने कार के बजाय स्कूटर से पुणे के लोनावला के लोहगढ़ किले तक का सफर किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए वह उसी स्कूटर से वापस पुणे लौट आया। पुलिस ने अब की साजिश में इस्तेमाल किए गए स्कूटर को भी जब्त कर लिया है। देखिए चेतन की स्कूटी लोनावला पुलिस स्टेशन में मौजूद है। चेतन चौधरी अपनी स्कूटी से पुणे से लोनावला 90 कि.मी. चलाकर को अंजाम देने पुणे से लोनावला आया था। अलग-अलग सीसीटीवी में चेतन अपने कपड़े और चेहरे को छुपाता हुआ नजर आया है।
पर हर सीसीटीवी में चेतन ब्लू रंग की स्कूटी पर नजर आया है। चेतन चौधरी की ब्लू रंग की स्कूटी चेतन को पकड़ने के लिए पुलिस के सबसे बड़ा अहम सबूत है। चेतन चौधरी की बाइक को पुलिस ने खोज निकाला और लोनावला पुलिस स्टेशन के जो पीछे का हिस्सा है वहां पे देख सकते हैं। यह जो स्कूटी खड़ी है वो आरोपी चेतन चौधरी की है। यह इसलिए भी अहम सबूत है क्योंकि 18 जून को सुबह चेतन चौधरी पुणे के कोडवा इलाके में जहां पे उसका घर है। वहां से वह इसी स्कूटी से लोनावला के लोहगढ़ फोर्ट पे आता है। अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे पुलिस को मिले हैं।
और उस सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिख रहा है कि जब इस स्कूटी से चेतन चौधरी जब लोनावला से पुणे से लोनावला आया था तो वो फुल पैंट टीशर्ट ये सब कुछ पहना हुआ था। लेकिन जैसे ही वो लोहगढ़ के ऊपर गया उसने अपना पूरा हुलिया बदल दिया। अपना पूरा भेष बदल दिया। उसने साफ तौर पर अपने फुल पट को इसी डिक्की में रखा और जो शॉट्स होते हैं हाफ पट के साथ-साथ हुडी पहनी, कैप पहना, मास्क पहना ताकि वो किसी की पहचान में ना आ सके। लेकिन इस स्कूटी से पूरा सीक्वेंस जो है वो लोनावला ब्रांच के जो पुलिस है उसने देख लिया था।
अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे पुणे से जो अपने घर से निकलता है वो इसी रंग की स्कूटी जो नंबर है एमए 12 WB1274 ये चेतन के नाम पे ही रजिस्टर्ड है।
पुलिस जांच के मुताबिक चेतन ने लोहगढ़ किले पर चढ़ते समय अपनी पहचान छिपाने के लिए हुडी पहन रखी थी। लेकिन इसी हुडी ने पुलिस को चेतन तक पहुंचाया। क्योंकि गर्मी के मौसम में हुडी ने पुलिस को पुलिस का ध्यान खींच लिया और उस दिन 33 डिग्री का तापमान था और इस गर्मी में किसी का हुडी पहनना सामान्य नहीं था। इतनी गर्मी में कोई हुडी क्यों पहनेगा? यह बात पुलिस को खटक गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पहला शक चेतन पर गया।
समझने वाली बात यह है कि जून की भयंकर गर्मी में चेतन का मोटी विंटर हुडी पहनाकर घूमना सीसीटीवी में कैद हो गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। तो वो तस्वीर भी हम आपको दिखा रहे हैं जो सीसीटीवी में आई है सामने जिसमें जो है आरोपी हुडी में हुडी पहना हुआ नजर आ रहा है। सिया की सीक्रेट कॉल ने भी कई सारे राज खोले हैं।
तो देखिए क्योंकि जून की भयंकर गर्मी और इस दौरान एक शख्स जो कुडी पहना यहां पर पहुंचा किले में ये जाहिर तौर पर पुलिस ने इस एक शख्स पर जैसे ही निगाह डाली तो पुलिस को शक हुआ। शक की बिना पर यह पूरा मामला सामने आया।