Cli

प्यार’ बकवास.. आजादी ‘छीनी’ !क्या टूट जाएगी सपना चौधरी की शादी ?

Uncategorized

क्या सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार? छ साल की शादी के बाद होने जा रहा तलाक। दो बच्चों की मां बनने के बाद किया बड़ा खुलासा। कंट्रोल किया आजादी छीनी। पति पर लगाए कई गंभीर आरोप। सपना चौधरी के बयानों ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल।

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। टीवी एक्ट्रेस मोनी रॉय के तलाक की खबरों के बीच अब सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। सपना ने अपनी शादी और पति को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि फैंस अब उनकी शादी में खटपट के कयास लगाने लगे हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

सपना चौधरी वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। लेकिन इस बार उनके कुछ स्टेटमेंट्स ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनकी जिंदगी में आखिर चल क्या रहा है। बता दें हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सपना ने प्यार को बकवास और सौदेबाजी तक कह दिया। सपना की यह बातें सुनकर फैंस हैरान रह गए। लोगों का कहना है जो इंसान प्यार को लेकर इतनी टूटी हुई बातें करें उसकी शादीशुदा जिंदगी में जरूर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा होगा।

सपना ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि मेरी लव लाइफ ऐसी है कि मुझे प्यार जहां महसूस होगा मैं वहां बैठ जाऊंगी। जहां मुझे नेगेटिविटी महसूस होगी मैं उठकर चली जाऊंगी। यही सेम मेरा रिश्तों में भी है। मैं अपने बच्चे, टीम मेंबर, फैमिली, मां से बेहद प्यार करती हूं। लेकिन सबका प्यार अलग-अलग है। मैंने जैसी जिंदगी जी है, जो मैंने सहा है, मैं यही कहूंगी कि प्यार बकवास है। प्यार कुछ नहीं होता।

प्यार बोलकर हम किसी की लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। फैंस अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सपना और उनके पति वीर साहू के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या? क्या 6 साल पुरानी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है? और सबसे ज्यादा लोगों को चिंता उनके दो छोटे बच्चों की हो रही है। बता दें सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की खबर ने उस वक्त भी सभी को चौंका कर रख दिया था। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। वीर साहू हरियाणा इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है।

वह सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि सिंगर, कंपोजर और स्टेज आर्टिस्ट भी हैं। कई म्यूजिक वीडियोस और रीजनल फिल्मों में उनका काम काफी पसंद किया गया है। हालांकि सपना और वीर अक्सर सोशल मीडिया पर ज्यादा रोमांटिक पोस्ट शेयर नहीं करते। दोनों अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

लेकिन सपना के हालिया बयान के बाद इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है कि कहीं उनके रिश्ते में दूरियां तो नहीं आ गई हैं।

फिलहाल सपना चौधरी या वीर साहू की तरफ से रिश्ते में अनबन या तलाक की खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतना जरूर है कि सपना के इस इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। और फैंस अब बस यही दुआ कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा कपल के बीच सब कुछ ठीक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *