6 साल की शादी दो बच्चे क्या अब पति के संग खत्म हो रहा है सपना चौधरी का रिश्ता बोली यादें धुंधली हो गई है। हरियाणवी स्टार सपना चौधरी प्यार को लेकर अपना नजरिया बताते हुए उन्होंने कहा कि मां की तरह आत्मा से कोई और प्यार नहीं कर सकता।
पतिवीर साहू संग झगड़ों पर भी एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। सपना ने कहा है कि पति को मनाने उससे लड़ने का उनके पास अब टाइम नहीं है।
कर्ली टेल संग बातचीत में सपना ने कहा कि पति के लिए उन्होंने प्यार फील नहीं किया। हालांकि तब भी वह अच्छे से शादी में रह रही है। वह कहती है मैं पत्नी हूं। वो पति हैं। मैं भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभा रही हूं और वह भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभाते हैं। हमारे दो बच्चे हैं। लेकिन अगर आप पूछोगे कि प्यार फील हुआ तो कहूंगी नहीं। प्यार वो होता है जो आत्मा छोड़ दे। मुझे वैसा प्यार सिर्फ मां से ही मिला है। जब सपना से पूछा गया कि पति संग लड़ाई होने पर कौन पहले मनाता है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो और वीर लड़ाई नहीं करता है। वो कहती है मैं क्या करूं? क्यों करूं? इतना फालतू टाइम पास मेरे पास इतना वक्त नहीं है। हम दोनों ही अलग-अलग ओपिनियन वाले व्यक्ति हैं। मैं अपना ओपिनियन बताकर वहां से चली जाती हूं। मुझे सुनना नहीं है उसका। क्यों सुनूं मैं? यह अगर संभव है तो हो जाएगा। वरना फिर तेरी चलनी है।
सपना ने कहा कि उनकी और वीर की शादी को 6 साल हो गए। आज शादी के 6 साल बाद उन्हें चीजें धुंधली सी लगने लगी हैं। सपना ने 2020 में एक्टर सिंगर वीर साहू से गुपचुप शादी की थी। उसके रिश्ते से उनके दो बेटे भी हैं। सपना और वीर अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर भी रखते हैं। जहां तक हम बात करें सपना चौधरी की तो सपना चौधरी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं।
सीजन 11 में वह आई थी और उसके बाद वह चली गई लेकिन काफी लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से सपना चौधरी ने टीवी जगत में वापसी की थी और द 50 शो में वह नजर आई थी। द 50 शो में काफी लंबे टाइम तक वह बनी भी रही लेकिन पांव की चोट लगने के बाद उन्होंने उस शो को छोड़ दिया था। फिलहाल सपना चौधरी अपने सिंगिंग और एक्टिंग और डांसिंग वाले वीडियोस में ही आपको नजर आती हैं।