[संगीत] आज के दौर में कोई स्टार किसी के साथ कॉफी भी पी ले ना तो 2 मिनट में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब सबसे बड़े अफेयर की तस्वीरें खींचने पर सख्त पाबंदी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सीक्रेट जोड़ियों में से एक सनी देओल और डिंपल कपाडिया की। आखिर क्यों फोटोग्राफ़र्स को इन दोनों की तस्वीरें साथ में लेने से रोका जाता था? सालों बाद दिग्गज पिपराजी रमाकांत मुंडे ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।
बॉलीवुड के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और पैपराजी रमाकांत मुंडे ने एक इंटरव्यू में फिल्मी इंडस्ट्री के उन बातों का खुलासा किया है जिनके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। दरअसल उनके मुताबिक सनी देओल और डिंपल कपाडिया जब भी किसी इवेंट, फिल्म सेट या फिर फंक्शन में साथ में मौजूद होते थे तो फोटोग्राफर्स को पहले से ही एक खास हिदायत मिल जाती थी। वो कहते हैं फोटोग्राफर्स को यह अच्छी तरह पता था कि वह दोनों एक साथ अपनी फोटो नहीं खिंचवाना चाहते थे। कभी-कभी वह किसी फिल्म सेट, इवेंट या फिर फंक्शन में एक साथ होते थे। लेकिन उन्हें एक साथ फोटो खिंचवाना पसंद नहीं था।
मीडिया में सभी को यह बात पता थी। रमाकांत मुंडे बताते हैं कि कई बार स्टार्स की टीम का कोई सदस्य सीधा आकर फोटोग्राफर्स को बता देता था कि दोनों अगर साथ दिखे तो तस्वीर नहीं लेनी है। आज के पेपराज़ी कल्चर में तो यह बात अजीब लग सकती है। लेकिन 80ज और 90ज के दशक का बॉलीवुड बिल्कुल अलग था। उस दौर में पब्लिशर्स को स्टार्स की पर्सनल लाइफ से ज्यादा उनके ग्लैमर, महंगे कॉस्ट्यूम्स और मेकअप से मतलब होता था। यही वजह थी कि सनी और डिंपल का यह रिश्ता सालों तक चर्चा में रहने के बावजूद कभी कैमरे में कैद हो ही नहीं पाया।
आज के पेपराज़ी कल्चर में यह बात अजीब लग सकती है। लेकिन 80 और 90 में तो बिल्कुल ही अलग थी। सनी देओल और डिंपल कपाडिया ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन साल 2017 में जब लंदन की सड़कों से दोनों का हाथ पकड़े हुए एक वीडियो लीक हुआ तो इंटरनेट पर तो मानो भूचाल ही आ गया था। इस वीडियो ने साबित कर दिया था कि धुआं वहीं उठता है जहां पर आग लगी हो। तो ये था बॉलीवुड का वो दौर जब कैमरे स्टार्स के पीछे नहीं भागते थे बल्कि कैमरों को खुद पीछे हटने का इशारा कर दिया जाता था। आपको क्या लगता है? क्या आज के इस सोशल मीडिया के दौर में ऐसा कोई राज छुपा पाना मुमकिन है? कमेंट करके हमें जरूर बताएं और ऐसी ही चटपटी खबरों के लिए फॉलो करें एंटरटेनमेंट लाइव। [संगीत]