मां बनने के बाद अक्सर महिलाओं के सपनों पर जिम्मेदारियों का बोझ भारी पड़ जाता है। लेकिन जयपुर की आकांक्षा चौधरी ने सोच को चुनौती देते हुए नया मुकाम हासिल किया है। एक बच्चे की मां आकांक्षा ने मिस इंडिया 2026 का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हो तो परिवार और सपनों के बीच संतुलन बनाते हुए भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि ना केवल जयपुर बल्कि देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
मिस इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने यहां कहा कि परिवार के विश्वास और लगातार मिले सहयोग ने उन्हें हर चुनौती का सामना करने का हौसला दिया। खिताब आपने जीता है। कितनी मतलब खुशी आपको मिल रही है और किस तरह से आपने तैयारी करी? बहुत-बहुत खुशी हो रही है। मुझे ही नहीं मेरे पूरे परिवार को भी। मेरी मम्मी की एक क्लिप बहुत वायरल हो रही है जिसमें वो जैसे ही उन्होंने मेरा नाम अनाउंस करा वो कूद रही थी बिल्कुल ऐसे स्टेज के उधर और मेरा बेबी तो अभी तक बहुत खुश है बट बहुत ही मुश्किल रहा है
मैं सेवन मंथ ओल्ड की मदद हूं तो फिटनेस में वापस आना पूरा मॉडलिंग का रैंप वॉक वापस सीखना हील्स में इतनी देर खड़े होना यू नो ऑपरेशन के बाद तो बहुत ही मुश्किल रहा है बट एकदम मीठा एंड मिला मेहनत का पूरी फैमिली मतलब कितना सपोर्ट मिला फैमिली से बहुत-बहुत बहुत सपोर्ट मिला है मेरी पूरी फैमिली से। सो मेरी मम्मी और मेरी मदर इन लॉ यहां पे ही अल्टरनेट डेज अर्शु को रखती थी। दो दिन मेरी मम्मी रखती थी। फिर एक दिन मेरी मदर इन लॉ आके रखती थी।
तो बहुत ही अच्छा सपोर्ट मिला है। मेरा हस्बैंड ध्यान रखता था कि मैं खा रही हूं। वो ज्यादा ऑयली तो नहीं है। मेरी ड्रेसेस उसने ही प्रिपेयर करवाई है। तो बहुत ही बहुत अच्छा सपोर्ट मिला है। किताब के लिए किस तरह से तैयारी करी थी आपने? हां। सो ऑलमोस्ट दो मंथ पहले आई डिसाइडेड कि मुझे आना है। सबसे पहले मैंने स्विमिंग लेसंस लेना स्टार्ट करे क्योंकि स्विमिंग मुझे ऐसे लगता है बहुत ही अच्छी चीज होती है आपकी बॉडी को वापस फिटनेस में लाने के लिए। उसके बाद मैंने जिमिंग स्टार्ट करी। उसके साथ-साथ खाने का बहुत ध्यान रखा बिकॉज़ आई एम स्टिल फीडिंग हिम। तो मैं खाना कम नहीं कर सकती हूं। बस मुझे प्रोटीन का इंटेक बढ़ाना था।
तो मैंने प्रोटीन का इंटेक बढ़ाया। कार्ब का इंटेक कम रखा। रैंप प्रैक्टिस स्टार्ट करी। YouTube पे बहुत सारे वीडियोस हैं जो रैंप और पोजेस सिखाते हैं। वो सब ट्राई करे। मेकअप वापस अलग तरीके से सीखा क्योंकि वो डेली मेकअप और जो मॉडलिंग का मेकअप होता है वो बहुत डिफरेंट होता है। तो ऐसे सब करके धीरे-धीरे 2 महीने लगे। दो महीने बाद यहां पे ऑलमोस्ट 80% प्रिपरेशन से आई और बची हुई 20% यहां पे जितने भी ट्रेनर्स थे उन्होंने सिखाया। फ्यूचर में क्या देखते हैं? कहां जाना चाहते हैं?
तो मैं ऑलरेडी एक कंटेंट क्रिएटर हूं। मेरे 4 लाख, 5 लाख फॉलोवरर्स हैं Lindin एंड Instagram पे। फ्यूचर पे आई वांट टू यूज़ दिस प्लेटफार्म एंड दिस क्राउन टू एंपलीफाई माय वॉइस एंड एंपलीफाई दैट प्लेटफार्म। सबसे ज्यादा तो मैं बहुत सारी औरतों को कनेक्ट करना चाहती हूं और उनको बताना चाहती हूं कि बिकॉज़ तुम्हारी फैमिली है या तुम्हारा बच्चा है तो कुछ भी स्टॉप नहीं होता है। आप सब कुछ कर सकते हो। तो मैं अपना जॉब नहीं छोडूंगी। सब कुछ करूंगी, अपना बच्चा भी रखूंगी। बट उसके साथ-साथ मॉडलिंग, पैजेंट और यह सब कंटिन्यू रखूंगी।