Cli

कपूर परिवार की ‘गुमनाम’ बेटी !तोड़ी परंपरा..1 साल में ‘तलाक’ !

Uncategorized

कपूर परिवार की वह बेटी जिसने सबसे पहले तोड़ी थी खानदान की परंपरा। करिश्मा ने नहीं इस बेटी ने सबसे पहले फिल्मों में रखा था कदम। लोलों से बरसों पहले बुआ संजना कपूर की खूबसूरती से चमका था फिल्मी पर्दा। सिर्फ पांच फिल्में कर हुई गुमनाम। उतार-चढ़ाव से भरी रही है संजना कपूर की जिंदगी। शादी के एक साल बाद हुआ पहले पति से तलाक। तो दूसरे पति को कैंसर से खोया। फिल्मी परिवार का हिस्सा होकर भी क्यों गुमनाम हुई संजना?

बॉलीवुड को कई सुपरस्टार्स दे चुके कपूर परिवार की एक और बेटी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही है। जी हां, वो कपूर परिवार जिसमें कभी घर की बेटी और बहुओं के फिल्मों में काम करने पर सख्त पाबंदी थी। अब उसी फैमिली की बेटी रिधिमा कपूर साहनी 46 साल की उम्र में अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने जा रही है। रिधिमा का आगे का फिल्मी सफर कैसा होगा यह तो वक्त बताएगा।

लेकिन फिलहाल रिधिमा अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में है। और इसी के साथ चर्चा में आ गई है कपूर परिवार की वो बेटी जिसने बरसों पहले खानदान की परंपरा को तोड़ा था। और फिल्मी दुनिया में हीरोइन के तौर पर कदम रखा था। वो बेटी करिश्मा कपूर नहीं बल्कि संजना कपूर हैं जो कि रिश्ते में करिश्मा, करीना, रणबीर, रिधिमा की बुआ लगती हैं।

बता दें कि संजना कपूर दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं। संजना को अपने खानदान की परंपरा तोड़ने वाली पहली बेटी भी कहा जाता है। यूं तो इस बॉलीवुड फैमिली से जुड़ा हर शख्स लाइमलाइट में रहने का आदि है। लेकिन संजना लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। और थिएटर की दुनिया से जुड़कर आज भी अपने परिवार की बेशकीमती विरासत को संभाल रहे हैं। तो आज हम आपको कपूर परिवार की इस गुमनाम बेटी संजना कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि शशि कपूर की बेटी संजना लाइमलाइट में भले ही ना रहती हो, लेकिन सितारों से भरे अपने खानदान के बाकी सदस्यों की तरह ही बेहद सक्सेसफुल हैं। शशि कपूर और जेनिफर कंडेल के घर में दो बेटे कुणाल और करण के बाद संजना का जन्म हुआ था। भाई कुणाल की तरह ही संजना को भी विदेशी फीचर्स अपनी मां जेनिफर से विरासत में मिले हैं। गोरी चिट्टी रंगत, सुनहरे बाल और तीखे नैन नक्श वाली संजना कपूर 58 साल की उम्र में भी गजब की खूबसूरत दिखती हैं। शोबेस की दुनिया से दूरी बनाए रखने वाली संजना थिएटर की दुनिया से जुड़ी हुई है।

संजना एक जानी मानी थिएटर पर्सनालिटी हैं। कभी अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर को चलाने वाली संजना ने इस साल 2012 में अपना खुद का थिएटर ग्रुप जुनून थिएटर लॉन्च किया था। थिएटर की दुनिया में संजना ने खूब नाम कमाया है।

फिल्मी परिवार की इस बेटी की निजी जिंदगी भी बेहद फिल्मी है। संजना ही कपूर खानदान की वह बेटी है जिन्होंने करिश्मा कपूर से भी बरसों पहले अपने परिवार की परंपरा को तोड़ा था, और फिल्मों में कदम रखा था। इतना ही नहीं आखिरी सांस तक रिश्ते निभाने वाले कपूर परिवार में पहला तलाक भी संजना का ही हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि संजना कपूर ने फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 36 चौरंगी लेन के जरिए की थी

। जिसके बाद संजना रेखा की फिल्म उत्सव, सलाम बॉम्बे और हीरो हीरालाल जैसी फिल्मों में भी नजर आई। हालांकि विदेशी लुक्स होने की वजह से संजना भी अपने भाइयों की तरह ही हिंदी फिल्मों में सफल नहीं हो पाई। संजना का एक्टिंग करियर सिर्फ पांच फिल्मों तक ही सीमित रह गया। शशि कपूर की बेटी को तलाक का दर्द भी सहना पड़ा। साल 1989 में संजना कपूर ने एक्टर डायरेक्टर आदित्य भट्टाचार्य के साथ शादी की थी। आदित्य और संजना एक दूसरे को थिएटर के दिनों से ही जानते थे।

हालांकि शादी के सिर्फ 1 साल बाद ही आदित्य और संजना तलाक लेकर अलग हो गए थे। पहले तलाक के कई साल बाद संजना की जिंदगी में दूसरे शख्स की एंट्री हुई। संजना ने जाने-माने वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और टाइगर कंजर्वेशनिस्ट वाल्मिक थापर के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद संजना और वाल्मीिक एक बेटे हामिर के पेरेंट्स बने। संजना और वाल्मीिक की शादीशुदा जिंदगी में तूफान तब आया जब साल 2024 में वाल्मीिक कैंसर की चपेट में आ गए।

लगभग एक साल तक वाल्मीिक ने कैंसर से जंग लड़ी। लेकिन 31 मई 2025 को वाल्मीिक बीवी संजना और बेटे आमिर को अकेला छोड़ गए। 73 साल की उम्र में संजना के पति वाल्मीकि थापर का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *