सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे। दबंग खान से परेशान हुए एक्स गर्लफ्रेंड। परिवार को लेकर किया बड़ा दावा। पब्लिकली लगाए भाईजान पर गंभीर आरोप। एक बार फिर सवालों के घेरे में सलमान खान। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या नया लुक नहीं है। बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला बयान है। यहां हम बात कर रहे हैं सोमी अली की। जी हां, सोमी ने एक इंटरव्यू में सलमान को लेकर कई ऐसे दावे किए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। समाज से माफी मांगने की सलाह देने से लेकर यह कहने तक कि सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे। सोमी के बयान अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। अपने रिसेंट इंटरव्यू में सोमी अली ने दावा किया कि उन्होंने सलमान खान के प्राइवेट नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें समाज से माफी मांगने की सलाह दी थी। उनके मुताबिक उन्होंने सलमान से कहा था कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मंदिर जाकर माफी मांग लें।
इससे विवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि सलमान ने उनके इस मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। सोमी ने यह भी बताया कि उन्होंने सिर्फ सलमान से ही नहीं बल्कि समाज से भी अपील की थी। उनका कहना था कि किसी की जान लेने से काला हिरण वापस नहीं आ जाएगा। उन्होंने हाथ जोड़कर समाज से सलमान को माफ करने की गुजारिश की थी। लेकिन उनकी इस कोशिश का कोई भी असर नहीं हुआ।
हालांकि इंटरव्यू का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब आया जब सोमी से पूछा गया कि आखिर वह अब भी इस मामले पर क्यों बोलती हैं और सलमान खान के बारे में क्यों बयान देती हैं? आगे क्यों नहीं बढ़ जाती? इस सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि सलमान उन्हें जीने नहीं दे रही हैं। जी हां, सोमी ने आरोप लगाया कि जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी तब सलमान दुबई गए और वहां उनकी सौतेली बहन से मिले थे।
जिनसे खुद सोमी की बातचीत नहीं होती। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सलमान ने उनकी बहन के बेटे के स्कूल के उद्घाटन में हिस्सा लिया था। यह सब उन्हें परेशान करने और किसी ना किसी तरह उनसे जुड़े रहने की कोशिश थी। बातचीत के दौरान सोमी ने यहां तक कह दिया कि वो मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे जब तक मैं मर नहीं जाऊंगी। वहीं सोमी अली और सलमान खान के रिश्ते के बारे में अगर बात करें तो 90 के दशक में दोनों का रिश्ता बॉलीवुड का सबसे मशहूर रिलेशनशिप माना जाता था। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों की राहें।
अलग हो गई थी। पिछले कुछ सालों में सोमी कई बार इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।
वहीं सलमान खान ने इन आरोपों पर कभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। फिलहाल सोमी अली के यह रीसेंट बयान टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं और सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई क्लेरिफिकेशन अब तक फिलहाल नहीं आया है। ऐसे में एक बार फिर यह मामला चर्चा का विषय जरूर बन गया है।