Cli

‘मेरे राज़ मेरे साथ कब्र में जाएंगे’! आखिर क्या छिपा रहे हैं सलमान?

Uncategorized

सलमान खान क्या छुपा रहे हैं?’कॉफ़ी विद करण’ में गोल-गोल बातें करते हुए, दबंग खान की ज़िंदगी रहस्यों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि वे मेरे साथ ही कब्र में दफ़्न हो जाएंगे। भाईजान के इस बयान को सुनकर फैंस बेचैनी से भर गए, जिसने एक बायोपिक पर पूर्ण विराम लगा दिया।बॉलीवुड के दबंग खान, सलमान खान की ज़िंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कभी फिल्मों में सुपरहिट रोमांस, तो कभी एक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस धमाका। कभी रिश्तों के लिए चर्चा में, तो कभी ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में।

बात यहाँ तक पहुँच गई कि उनकी ज़िंदगी तक खतरे में पड़ गई थी। भाईजान की ज़िंदगी में इतना कुछ रहा है कि फैंस हमेशा से इसके बारे में जानना चाहते रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान अपनी ज़िंदगी की पूरी कहानी किसी को भी बताने के मूड में नहीं हैं।यही वजह है कि जब उनसे उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे सभी दंग रह गए। दरअसल, सलमान खान करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में शामिल हुए थे। उनके साथ करिश्मा कपूर भी शो में मौजूद थीं।

रैपिड-फायर राउंड के दौरान, करिश्मा ने भाईजान से एक दिलचस्प सवाल पूछा। वह जानना चाहती थीं कि अगर सलमान खान की ज़िंदगी पर कभी बायोपिक बनाई जाए, तो वह अपनी कहानी पर्दे पर उतारने की ज़िम्मेदारी किस डायरेक्टर को सौंपेंगे।इस सवाल पर सलमान ने एक नहीं, बल्कि चार बड़े फिल्ममेकर्स के नाम लिए। उन्होंने समझाया कि डायरेक्टर का चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी ज़िंदगी को किस तरह की फिल्म में दिखाया जा रहा है। अगर उनकी कहानी को कॉमेडी अंदाज़ में पेश किया जाए, तो डेविड धवन सबसे उपयुक्त होंगे। वहीं, अगर बात दर्द भरी लव स्टोरी की हो, तो सलमान की पसंद संजय लीला भंसाल होंगे। अगर सलमान की ज़िंदगी में शामिल खूबसूरत प्रेम कहानियों को पर्दे पर उतारना हो, तो सूरज बड़जातिया इस ज़िम्मेदारी को संभाल सकते हैं।

और अगर एक्शन में रोमांस का तड़का लगाना हो, तो सलमान ने कबीर खान का नाम लिया।यानी, भाईजान ने अपनी ज़िंदगी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिए हर तरह के डायरेक्टर के विकल्प दे दिए। लेकिन इस बातचीत में असली ट्विस्ट इसके बाद आया। इन चारों डायरेक्टरों के नाम लेने के बाद, सलमान ने साफ कर दिया कि उनकी ज़िंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बन सकती। उन्होंने कहा, लेकिन मेरी ज़िंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी। मेरे राज़ मेरे साथ कब्र में जाएंगे।और बस; सलमान खान के इस बयान के बाद लोग सोचने लगे कि भाईजान अपनी ज़िंदगी की कहानी को पर्दे पर लाने से इतने हिचकिचा क्यों रहे हैं? हालांकि, सलमान के इस बयान का मतलब सिर्फ इतना है

कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। भले ही उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि सब कुछ दुनिया के सामने रखा जाए।जो फैंस परदे पर सलमान को देखते हैं, वे उनकी असल ज़िंदगी की कहानियों के बारे में भी जानना चाहते हैं। लेकिन सलमान के इस बयान के बाद एक बात साफ हो गई है। वह अपनी ज़िंदगी की किताब के कई पन्ने अपने तक ही रखना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में कोई फिल्ममेकर उनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर फिल्म बनाने की कोशिश करता है या नहीं।ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *