मॉन्सर की हाइप के बीच लोग सलमान खान की मातृभूमि को भूल ही गए हैं। यह मूवी इस साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी। मगर फिर इसका एक बड़ा हिस्सा रीशूट करना पड़ा। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हवा उड़ी कि फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंच चुकी है। लेकिन ताजा रिपोर्ट यह है कि बोर्ड ने फिल्म को अब तक हरी झंडी नहीं दी है।
कुछ दिनों पहले कुछ न्यूज़ पोर्टल्स ने दावा किया था कि अगले हफ्ते सेंसर बोर्ड के सामने मातृभूमि की स्क्रीनिंग होगी। एक बार उनसे अप्रूवल मिल जाए उसके बाद मेकर्स फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर देंगे। यह जानकर सलमान के फैंस को लगा कि भले देर से ही सही उन्हें यह फिल्म देखने को मिल जाएगी। लेकिन बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से इस दावे का खंडन कर दिया है। उन्होंने बताया काश ये खबरें सच होती। लेकिन भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है
कि मातृभूमि की सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग को लेकर अब तक कोई नई अपडेट नहीं है। यह फिल्म चीन से जुड़े मसलों की वजह से अब भी अटकी हुई है। सूत्र ने आगे बताया मेकर्स इस समस्या का हल निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह मामले से जुड़े सरकारी अधिकारियों के लगातार कांटेक्ट में हैं। जैसे ही कोई स्यूशन निकलता है, सेंसर बोर्ड फिल्म को मंजूरी दे देगा। इसके बाद मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया जाएगा।
यह कुछ दिनों या हफ्तों में हो सकता है या फिर इसमें और ज्यादा समय लग सकता है। लेकिन फिलहाल के लिए मातृभूमि की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। सलमान की मातृभूमि को पहले बैटल ऑफ गलवान नाम दिया गया था। तब यह फिल्म 2020 में भारत और चाइना के बीच हुए हिंसक झड़प पर आधारित थी। मगर बाद में रक्षा मंत्रालय की आपत्ति पर फिल्म के एंटी चाइनीस एलिमेंट को हटा दिया गया और इसका 40% हिस्सा रीशूट हुआ।
फिर भी सेंसर बोर्ड ने इसे अब तक पास नहीं किया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि मेकर्स इस मूवी को 2027 तक के लिए पोस्टपोन कर देंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने तमाम दावों और वादों के बीच सलमान की मातृभूमि की कोई खोज खबर अब तक नहीं है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।