Cli

सलमान की फिल्में आखिर क्यों हो रही हैं पोस्टपोन?

Uncategorized

सलमान खान ने कुछ समय पहले ही राज एंड डीके की सुपर हीरो फिल्म को थम्स अप दिया है। वह एसबीसी 63 की शूटिंग खत्म होते ही नवंबर से इस फिल्म पर काम शुरू करने वाले थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने इस सुपर हीरो प्रोजेक्ट को 2 महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अब नवंबर 2026 नहीं बल्कि जनवरी 2027 में राज एनडीके की सुपर हीरो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2 महीने आगे इसलिए बढ़ी क्योंकि राज एंड डीके फिलहाल शाहिद कपूर स्टारर फर्जी 2 सीरीज पर काम कर रहे हैं। इसी हफ्ते उसका फाइनल शेड्यूल शुरू हुआ है। शूटिंग खत्म होने के बाद वो कुछ समय तक शो के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त रहेंगे। उससे फ्री होकर ही वो अपनी सुपर हीरो फिल्म पर काम शुरू कर पाएंगे।

वैसे सलमान की सुपर हीरो मूवी की शूटिंग भले 2 महीने आगे बढ़ गई हो लेकिन राज एंड डीके इस समय को जाया नहीं करने वाले हैं। रिपोर्ट है कि वो नवंबर और दिसंबर में फिल्म का प्रीप्रोडक्शन शुरू कर देंगे क्योंकि एक बिग बजट प्रोजेक्ट है इसलिए मेकर्स इसकी तैयारी में पर्याप्त समय लेना [संगीत] चाहते हैं। खुद सलमान भी हड़बड़ी में इस फिल्म पर काम शुरू करने से बच रहे हैं। सूत्र के मुताबिक अभी एसवीसी 63 के 50 दिनों की शूटिंग बाकी है।

इसके अलावा वह जल्द ही बिग बॉस 20 को होस्ट करेंगे। इन दोनों कामों से फ्री होने के बाद ही वह राज एंड डीके के प्रोजेक्ट पर अपना ध्यान लगाएंगे। सलमान की सुपर हीरो मूवी को पुष्पा फ्रेंचाइज़ बनाने वाली [संगीत] मैट्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगी। इसे रील लाइफ प्रोडक्शन के अतुल अग्निहोत्री भी उनका साथ देंगे।

वो सलमान के बहनोई भी हैं। रिपोर्ट्स है कि सलमान इस मूवी में एक ऐसे उम्रदराज सुपर हीरो का रोल करेंगे जो हीरोपंती करते-करते पूरी तरह थक [संगीत] चुका है। यह कहानी कुछ हद तक विल स्मिथ की हैंकॉक से प्रेरित है। सलमान और राज एंड डीके एक बार अपने मौजूदा प्रोजेक्ट से फ्री हो जाए उसके बाद वो ऑफिशियली इस फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर देंगे। [संगीत] यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *