क्या सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने वाले हैं? वो घर जिसमें सलमान खान का नाम लगभग 50 सालों से जुड़ा हुआ है। वो बालकनी जहां हर ईद पर हजारों फैंस सिर्फ एक झलक पाने के लिए जमा होते हैं। अब ऐसी खबर सामने आई है कि जिसने फैंस को हैरान [संगीत] कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के परिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके
में एक नए छह मंजिला घर निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या खान परिवार जल्द ही अपने आइकॉनिक गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकता है। हालांकि अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जो जानकारी सामने आई है दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि नया घर बांद्रा [संगीत] के चिंबई इलाके में बनेगा जो गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं है।
यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। इस जगह पर पहले एक पुराना दो मंजिला मकान था। लेकिन उसकी हालत खराब होने की वजह से उसे गिरा दिया गया। अब यहां ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलों वाली नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। लेकिन आखिरकार नए घर की जरूरत पड़ ही क्यों रही है? इसके पीछे एक बड़ा कारण सुरक्षा को भी माना जा रहा है।
आपको याद होगा कि कुछ साल पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। फिलहाल उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी कवर मिला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार नया घर मुख्य सड़क से थोड़ा [संगीत] अंदर और शांत इलाके में होगा। ऐसे में वहां ज्यादा प्राइवेसी और बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। दिलचस्प बात यह है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट सिर्फ एक घर नहीं यह सलमान खान की पहचान का हिस्सा बन चुका है।
यहीं से उनकी कई यादें जुड़ी हैं और यहीं पर फैंस हर साल उन्हें देखने का इंतजार करते हैं। तो अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सलमान खान सच में गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देंगे? या फिर नया घर सिर्फ परिवार की एक अतिरिक्त प्रॉपर्टी होगा? फिलहाल मंजूरी मिल चुकी है लेकिन कहानी अभी अधूरी है। क्योंकि असली जवाब तभी मिलेगा जब खुद सलमान खान या उनका परिवार इस पर आधिकारिक व अपडेट्स के लिए देखते रहिए बॉलीवुड [संगीत] नाउ।