Cli

सलमान ने अपनी बायोपिक पर खोला सबसे बड़ा राज

Uncategorized

“मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे कोई फिल्म चल सके, कुछ भी नहीं, लेकिन बहुत कुछ ऐसा है जो कई लोगों को ले डूबेगा।”सलमान के बयान से बेनकाब होंगे कई चेहरे, दबंग खान ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर यह क्या कह दिया! अगर बायोपिक बनी तो कई लोग डूब जाएंगे। भाईजान का यह बयान सुनकर लोग दंग रह गए और बॉलीवुड के बड़े नामों को लेकर कयास लगाने लगे। आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जिंदगी में ऐसा कौन सा राज छुपा है, जो अगर सामने आ गया तो कई नामचीन लोग बेनकाब हो सकते हैं?

आखिर सलमान की जिंदगी पर फिल्म बनी तो कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होंगे?ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि खुद सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।दरअसल, इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 6 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां सलमान ने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उनसे अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर सवाल पूछा गया। फिर क्या था? सलमान ने अपने ही अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े।भाईजान ने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है

जिस पर फिल्म बने और वह हिट हो जाए। अभिनेता ने आगे कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है जो अगर बाहर आ गया तो कई लोग डूब जाएंगे।> “मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे फिल्म चल सके। कुछ भी नहीं। लेकिन बहुत कुछ ऐसा है जो कई लोगों को ले डूबेगा। अगर मुझ पर एक सच्ची बायोपिक बनी… देखो, उन्होंने माइक ही बंद कर दिया।”> अब इस एक लाइन ने लोगों के दिलों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सलमान किसकी बात कर रहे हैं? उनकी जिंदगी से जुड़े वे कौन से राज हैं जिन्हें वे दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते? हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी पर सीधा आरोप लगाया, लेकिन उनके इस मजाकिया जवाब ने गॉसिप गलियारों में एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने अपनी बायोपिक को लेकर ऐसा कुछ कहा हो। इससे पहले करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में भी भाईजान से उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के बारे में पूछा गया था। शो में उनके साथ करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। रैपिड-फायर राउंड के दौरान करिश्मा ने पूछा था कि अगर सलमान की बायोपिक बनती है तो वह अपनी कहानी किस डायरेक्टर को सौंपना चाहेंगे?इस पर सलमान ने एक नहीं, बल्कि चार बड़े डायरेक्टर्स के नाम गिनाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी जिंदगी को कॉमेडी अंदाज में दिखाना है तो डेविड धवन परफेक्ट रहेंगे। दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए संजय लीला भंसाली सही पसंद होंगे। अगर खूबसूरत रोमांटिक कहानियों को पर्दे पर लाना है

तो सूरज बड़जात्या को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, अगर एक्शन और रोमांस का तड़का चाहिए तो कबीर खान उनकी पसंद होंगे।लेकिन इन चार नामों के बाद सलमान ने एक ऐसा ट्विस्ट जोड़ा जिसने तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी, क्योंकि उनकी जिंदगी उनके साथ ही उनकी कब्र में जाएगी।वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ में एक भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, सलमान जल्द ही नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।ब्यूरो रिपोर्ट, E24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *