हाथ में माइक, चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान। बेटी की शादी में जमकर नाचे तारक मेहता। तस्वीरें देख खुश हो गई शैलेश लोढ़ा के फैंस। सूफी साबरी ने सजाई सुरों की महफिल। सोशल मीडिया पर हो रही तारक मेहता के दामाद की चर्चा। बेटी की शादी हर पिता के लिए सबसे इमोशनल एक्सपीरियंस होता है। और हाल ही में यह पल जीते हुए बेहद खुश दिखाई दिए शैलेश लोढ़ा। जिन्हें लोग तारक मेहता के नाम से भी पुकारा करते हैं।
करोड़ों लोगों को हंसाने वाले स्टार ने अपनी बेटी की शादी को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखा। ना कोई बड़ा ऐलान, ना कोई शोरशराबा। लेकिन जैसे ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, हर कोई बस यही कहता नजर आया। सादगी हो तो ऐसी। जी हां, तारक मेहताब ऑफिशियली ससुर बन गए हैं। उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा ने शादी कर ली है। दिलचस्प बात यह रही कि एक्टर ने शादी की खबर को पूरी तरह सीक्रेट रखा। लेकिन इंटरनेट के दौर में भला खुशियों को छिपाना कहां आसान है। देखते ही देखते शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो गई। सबसे खास बात रही शादी की सादगी।
जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं दुल्हन स्वरा लोढ़ा बेहद सिंपल और एलगेंट लुक में नजर आ रही हैं। शादी की रस्में भी बिना किसी तामझाम के निभाई गई। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लासी और डाउन टू अर्थ वेडिंग की जमकर तारीफें कर रहे हैं। हालांकि स्वरा के पति कौन है और क्या करते हैं इसे लेकर परिवार ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसी बीच शैलेश का भी बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला।
ब्लू कुर्ता वाइट पजामा पहने एक्टर बेटी की शादी की खुशी में जमकर झूमते हुए नजर आए। सिर्फ डांस ही नहीं उन्होंने अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा। मशहूर सिंगर सूफी और कैफ साबरी के साथ उन्होंने तेरे जैसा यार कहां गाकर महफिल को यादगार बना दिया। अगर स्वरा की बात करें तो वह लाइमलाइट से हमेशा से ही दूर रही हैं। स्वरा अपनी मां की तरह एक राइटर हैं। उन्होंने अपनी मां डॉक्टर स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 रीज़ंस व्हाई पेरेंट्स सक किताब लिखी है। बेटी की शादी के साथ-साथ शैलेश लोढ़ा की लाइफस्ट की भी चर्चा खूब हो रही है। मंच पर कॉमेडी और कविताओं से पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा अब तक चार किताबें लिख चुके हैं।
और रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की नेटवर्थ करीब 35 से ₹40 करोड़ बताई जा रही है। वहीं टीवी की बात करें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकारों में शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हर एपिसोड के लिए करीब ₹1.5 लाख मिलते थे जो जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी के बराबर थी। इसके अलावा उन्हें लग्जरी कार्स का भी बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में Audi और Mercedes, Benz, E350D जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है। लेकिन इन सबके बीच बेटी की शादी में शैलेश लोढ़ा ने यह साबित कर दिया कि असली अमीरी बैंक बैलेंस में नहीं बल्कि परिवार की खुशियों में होती है। और शायद यही वजह है कि उनकी बेटी की यह सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाली शादी अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2