सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री नादानिया फिल्म से डेब्यू किया। यह फिल्म तो सुपर फ्लॉप हुई और इब्राहिम की एक्टिंग का भी मजाक बना। लेकिन अब इब्राहिम ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर डिटेल में बात की है। स्पेशली अपने पेरेंट्स के सेपरेशन पर और अपनी स्टेप मॉम करीना कपूर पर।
इब्राहिम ने माना कि सैफ अली खान उनकी मदर अमृता सिंह के साथ खुश नहीं थे। करीना कपूर खान के साथ वह ज्यादा खुश है। इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मैं जब चार-प साल का था तभी मेरे पेरेंट्स सेपरेट हो गए। तो मुझे उनके सेपरेशन की चीजें ज्यादा याद नहीं है।
इसके अलावा मेरे पेरेंट्स ने कोशिश की जो परिवार टूट रहा है उसका असर मुझ तक ना पहुंचे। इसीलिए मेरे तक चीजें पहुंची ही नहीं। हां, हो सकता है मेरी बहन सारा के लिए चीजें अलग हो। वो बड़ी थी लेकिन मुझ तक यह चीजें नहीं पहुंची।
इब्राहिम का कहना है कि सैफ अली खान अमृता सिंह के साथ ज्यादा खुश नहीं थे। लेकिन करीना के साथ सैफ अली खान बेहद खुश है और उससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि उन्हें दो छोटे भाई मिले हैं। इसीलिए वह सैफ अली खान की दूसरी शादी से बेहद खुश है। जहां इब्राहिम की यह बात सभी को इंप्रेस कर रही है कि कैसे उन्होंने अपनी स्टेप मदर को करीना के रूप में एक्सेप्ट किया है।
वहीं दूसरी तरफ लोग यह भी कह रहे हैं कि इब्राहिम का यह इंटरव्यू सिर्फ और सिर्फ एक पीआर एक्टिविटी का हिस्सा है। क्योंकि जब सैफ और अमृता सिंह का तलाक हुआ था तब सभी ने देखा था कि सैफ ने इंटरव्यूज में कहा था कि अमृता ना सिर्फ एक हैवी एलिमनी अमाउंट मांग रही है बल्कि बच्चों से भी सैफ अली खान को दूर कर रही है और सैफ अपने बच्चों से तक नहीं मिल पा रहे हैं ये बातें मीडिया में थी इस पर कई आर्टिकल्स भी है। तो ऐसे में इब्राहिम की इस बात पर लोग कम विश्वास कर रहे