Cli

इंडस्ट्री में पसरा मातम, दिग्गज सिंगर का हुआ निधन, ठुकराया था पद्म भूषण।

Uncategorized

आज फिर इंडस्ट्री ने एक कोहिनूर खोया सिंगर एस.जानकी के निधन से मातम।प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. संगीत की दुनिया में उन्हें लोग बेहद सम्मान और प्यार से ‘जानकी अम्मा’ कहकर पुकारते थे. उनके जाने से न सिर्फ साउथ सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय संगीत उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है.

साल 2013 में उन्होंने उस वक्त हर किसी को चौंका दिया था, जब उन्होंने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था. उनका मानना था कि संगीत में उनके लंबे योगदान के हिसाब से उन्हें बहुत पहले ही देश का सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए था.

साल 2013 में भारत सरकार ने एस. जानकी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान देने का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया.

उस वक्त उन्होंने बेहद बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा था कि भारतीय संगीत में उनके इतने बड़े और ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए था. उनका कहना था कि यह सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था और अब इस उम्र में आकर पद्म भूषण लेने का कोई औचित्य नहीं है.

इतना ही नहीं उनकी जादुई आवाज और कला का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपने करियर में 4 बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्का नवाजा गया. इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों के फिल्म पुरस्कारों की बात करें, तो उन्होंने अपनी झोली में रिकॉर्ड 33 राज्य फिल्म पुरस्कार समेटे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *