साल 1997 में एक और 2 नवंबर की रात के दरमियान लगभग 3:45 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक फोन कॉल आया। जहां कॉलर ने बहुत ज्यादा घबराते हुए और रोते हुए पुलिस वाले को यह बताया कि उनके पति ऋषि कपूर बहुत ज्यादा शराब के नशे में उनके साथ पिछले 2 घंटे से बहुत ज्यादा मारपीट कर रहे हैं। अब आधी रात को नीतू सिंह के द्वारा किए गए इस तरह के फोन कॉल के बाद जब बांद्रा पुलिस पालीहल स्थित उनके कृष्ण राज बंगले पर पहुंचती है और दरवाजा खटखटाती है तो सामने से ऋषि कपूर निकलते हैं। हालांकि उन्होंने काफी शराब तो पी रखी थी लेकिन फिर भी वह अपने आप को काफी कंट्रोल किए हुए थे। तो पुलिस वाले ने बताया कि उनके पास में एक फोन कॉल आया था। इसी वजह से वह यहां पर आए हुए हैं और उन्हें नीतू सिंह से मिलना है। अब ऋषि कपूर एक जानेमाने एक्टर तो थे ही और हर कोई उन्हें जानता था। तो ऋषि कपूर ने पुलिस वाले से यह बोला कि नीतू सिंह अभी तो आराम कर रही हैं और अभी तो वह उनसे नहीं मिल पाएंगी। उन्हें अगर मिलना है तो वह सुबह उनसे मिल सकती हैं। खैर पुलिस वाले ने ऋषि कपूर से कई बार बोला कि उन्हें एक बार नीतू कपूर से मिलना है और उन्हें एक बार देखना है। लेकिन ऋषि कपूर ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और ना ही नीतू कपूर को बाहर बुलाया और काफी देर के बाद में पुलिस वाले यहां से चले गए। खैर, अब देखो आधी रात को नीतू कपूर ने जब पुलिस थाने में फोन किया था तो पुलिस वालों को कहीं ना कहीं संदेह तो था। लेकिन रात में ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से उन्हें मिलने नहीं दिया। लेकिन अगले ही दिन सुबह पुलिस वाले फिर से वहां पर पहुंच गए। लेकिन सुबह भी उनकी मुलाकात नीतू कपूर से नहीं हो पाई। लेकिन पुलिस वाले इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें एक बार तो नीतू कपूर से मिलना ही है। तो काफी देर इंतजार करने के बाद लगभग ढाई 3 घंटे के बाद नीतू कपूर बंगले से बाहर आई और पुलिस वालों से मिली। तो पुलिस वाले ने उनसे यह बोला कि रात में आपने कॉल किया था कि यहां पर आपके पति शायद आपके साथ में मारपीट कर रहे थे। लेकिन नीतू सिंह ने इस बात को झूठ बोलते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी फोन कॉल नहीं किया। यहां तक कि उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि सब कुछ ठीक है और वह यहां से चले जाएं। लेकिन पुलिस वाले को यह लग रहा था कि अभी भी शायद सब कुछ सही नहीं है। तो उसने नीतू सिंह को एक कॉर्नर में बुलाया और नीतू सिंह से बोला कि देखिए आप हमें बिल्कुल सब कुछ सही-सही बता सकती हैं। यहां तक कि पुलिस वाले ने उन्हें यह तक बोला कि अगर आप यह नहीं चाहती हैं
कि आपके पति ऋषि कपूर को हम अरेस्ट करके ले जाएं तो आप हमें ऐसा बता दें तो हम उनके खिलाफ एक ऐसा मामला दर्ज कर सकते हैं जिसमें हम उन्हें अरेस्ट नहीं करेंगे। लेकिन वह आपको आगे से मार नहीं पाएंगे। खैर पुलिस वाले के इतना सब बोलने के बाद भी नीतू कपूर ने कुछ नहीं बोला और बाद में पुलिस वाले वहां से वापस आ गए और यह बात वहीं पर दब गई। लेकिन आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच में ऐसा एक बार नहीं हुआ था। ऐसा कई बार हो चुका था। जहां कई बार ऋषि कपूर शराब के नशे में नीतू कपूर से मारपीट करते थे। लेकिन 1997 में जब यह बात बहुत ज्यादा आगे बढ़ गई तब जाकर नीतू कपूर ने पुलिस को फोन लगाया था। लेकिन जब पुलिस उनके घर पर आई तो नीतू कपूर ने इससे इंकार कर दिया कि उनके बीच में कुछ हुआ था। देखिए ऋषि कपूर की चाहे पर्सनल लाइफ हो, उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो, उनका वैवाहिक जीवन हो या फिर उनका फिल्मी सफर हो, या उनके खुद के बेटे रणबीर कपूर के साथ में उनके रिलेशन हो, यह सारी चीजें बहुत ही विवादास्पद रही हैं। ऋषि कपूर के अफेयर तो इतने रहे हैं कि जिसकी कोई गिनती नहीं है और इस बात को उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी माना है और अपने कई इंटरव्यूज में इस बात को एक्सेप्ट भी किया है। जहां तक कि नीतू कपूर ने एक फिल्मी मैगजीन को दिए हुए अपने एक इंटरव्यू में 90ज में ये तक बोला था कि उन्हें पता होता है कि ऋषि कपूर का किसके साथ में अफेयर चल रहा है। लेकिन उन्हें ऋषि कपूर के अफेयर से कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि ऋषि कपूर के ये सारे अफेयर वन नाइट स्टैंड बस होते हैं। जिस हीरोइन के साथ में वो कभी आउटडोर शूटिंग करते हैं उसके साथ में ऋषि कपूर का अफेयर हो जाता है। यह नीतू कपूर को पता होता है। और इस बारे में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पति को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानते ही नहीं है। और अब तो नीतू कपूर को भी इन सारी चीजों की आदत हो चुकी है
और ऐसे अफेयर अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। बस कभी भी ऋषि कपूर किसी और से शादी करने के लिए और नीतू कपूर को तलाक देने के लिए तैयार ना हो। मतलब इनका शादीशुदा जीवन इतना विवादित चला खुद रणबीर कपूर ने भी अपने कई इंटरव्यूज में इस बारे में बताया है कि उनके पिता ऋषि कपूर उनसे बहुत ज्यादा दूर रहते थे। कभी भी बच्चों से अच्छे से बात नहीं करते थे और कभी भी रणबीर कपूर ने ऋषि कपूर की आंखों में आंखें नहीं मिलाई हैं। अक्सर घर पर मम्मी पापा के झगड़े देखकर रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर बहुत ज्यादा परेशान रहते थे। जहां तक कि खुद रणबीर कपूर ने भी अपने बचपन के कई इंसिडेंट शेयर करते हुए बताया कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में इतनी ज्यादा झगड़े चलते रहते थे कि कमरे से इन दोनों की बहस की बातें सामने आती रहती थी और रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर घर की सीढ़ियों पर बैठकर इस बात का इंतजार करते रहते थे कि कब इनका झगड़ा खत्म हो और हम सोने के लिए जाएं। मतलब आप समझ सकते हैं कि अगर एक घर में माता-पिता के झगड़े होते हैं तो बच्चों के ऊपर कितना गहरा असर होता है और कुछ ऐसा ही रणबीर कपूर के साथ में भी हुआ था। जब रणबीर कपूर थोड़ी बड़े हो गए तो रणबीर कपूर ऋषि कपूर से अलग एक घर में रहने लगे थे।
तो ऋषि कपूर के बारे में और उनकी विवादित जिंदगी से जुड़ी हुई बहुत सारी बातें करने के लिए तो आप इस वीडियो को पूरा देखते रहिए। क्योंकि आज हम ऋषि कपूर जी की जिंदगी से जुड़े सारे राज के ऊपर से पर्दा उठाने वाले हैं और आखिर वाकई में गलती किसकी थी? इसके बारे में भी आपको बताएंगे और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि ऋषि कपूर ने कब और क्यों अपनी पत्नी नीतू कपूर के ऊपर समलैंगिक होने के आरोप लगाए थे और एक लड़की के साथ में उनके संबंध होने के भी आरोप लगाए। मतलब बहुत सारा विवाद हुआ था और वह तो अच्छा था कि ऋषि कपूर की शादी नीतू कपूर से हुई थी जिन्होंने ये सारी बातें दबा दी। नहीं तो अगर उनकी जगह पर कोई और लड़की होती तो पता नहीं कब का इनका डिवोर्स हो जाता। वैसे आपने भी एक बात नोटिस की होगी कि ऋषि कपूर जी की मृत्यु के बाद में नीतू कपूर और रणवीर कपूर बहुत ज्यादा हंसते खेलते हुए नजर आते हैं। मतलब पहले हम नीतू कपूर को देखते थे लेकिन उनके चेहरे पर इतनी ज्यादा खुशी हमें देखने के लिए नहीं मिलती थी। लेकिन अब खासकर से ऋषि कपूर जी की मृत्यु के बाद में नीतू कपूर हमें कई जगह पर बहुत ही खुश नजर आती हैं। जैसे कि अब जाकर कोई बंधन टूट गया हो। अब जाकर उन्हें फुल आजादी मिली हो। देखो अक्सर जब कोई इंसान इस दुनिया में नहीं रहता है तो लोग यही बोलते हैं कि वह इंसान बहुत अच्छा था। भले ही वह इंसान अच्छा हो या ना हो। लेकिन ऋषि कपूर जी के बारे में हम यही बोलते हैं कि ऋषि कपूर जी एक्टर तो ठीक-ठाक थे लेकिन इंसान बहुत ज्यादा कोई अच्छे नहीं थे। अब शायद आप में से कई लोगों को इस बात का बुरा भी लग जाए कि यार यह कैसा है? ऋषि कपूर को ऐसा क्यों बोल रहा है? लेकिन जब हम एक-एक करके सारी बातों को आपके सामने रखेंगे तो कहीं ना कहीं आप भी मेरी बातों से कन्विंस हो जाएंगे। अब देखो कहीं ना कहीं कपूर खानदान में यह पुरानी परंपरा ही चली आ रही थी क्योंकि ऋषि कपूर इकलौते ऐसे नहीं थे जो कि विवादित थे या हर कहीं पर उनके अफेयर के बारे में या उनकी कंट्रोवर्सीज के बारे में बातें होती रहती थी। उनके जो पिता थे राज कपूर वो भी बहुत ज्यादा कंट्रोवर्शियल रहे। भले ही उन्होंने फिल्में बहुत अच्छी बनाई लेकिन शादी के बाद भी उनके कई लड़कियों के साथ में मल्टीपल अफेयर्स रहे हैं और फिल्मों में वह बहुत ज्यादा व्गैरिटी दिखाते थे। मतलब जिस तरह के सीन राज कपूर ने 70ज और 80 में अपनी फिल्मों में रखे हैं उस तरह के सीन को आज का सेंसर बोर्ड भी पास ना करें। फिर चाहे सत्यम शिवम सुंदरम में जीना तमान को इस तरह से दिखाना हो या फिर राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी को यह ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनाना हो। ऋषि कपूर ने साल 2017 में अपनी लाइफ के ऊपर एक बुक लिखी थी खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड के नाम से। जिसमें ऋषि कपूर ने कई चंकाने वाले खुलासे किए थे। मतलब ऐसे खुलासे कि आज भी लोग उनको पढ़कर शॉक्ड हो जाते हैं। और इस बात के लिए ऋषि कपूर साहब की तारीफ बनती है कि इतने बेबाक होकर उन्होंने अपनी गलतियों को भी इस बुक में लिखा था। जहां तक कि उन्होंने अपने पिता के बारे में भी कई चीजें लिखी और अपने पिता के अफेयर के बारे में भी लिखा। जहां उन्होंने बड़े ही बेबाक तरीके से लिखा कि उनके पिता राज कपूर का उनकी मां कृष्णा से शादी हो जाने के बाद भी जानी-मानी एक्ट्रेस नरगिस के साथ में अफेयर था। जो जग जाहिर है और इन दोनों के अफेयर की वजह से राज कपूर का उनकी मां कृष्णा राज कपूर के साथ में कई बार झगड़ा भी हुआ है। लेकिन ऋषि कपूर ने बताया कि उस समय ऋषि कपूर बहुत ज्यादा छोटे थे। इस वजह से इन दोनों के झगड़े का फर्क बहुत ज्यादा उनकी लाइफ के ऊपर नहीं पड़ा था। और आगे चलकर राज कपूर ने नरगिस के साथ में ब्रेकअप कर लिया था। और नरगिस जी की आगे चलकर सुनील दत्त साहब से शादी हो गई थी। और इसके बाद में कुछ दिनों तक तो चीजें ठीक-ठाक चली लेकिन इसके बाद आगे चलकर राज कपूर का एक बार फिर से वैजयंती माला के साथ में सीरियस अफेयर हो गया। लेकिन इस समय तक अब ऋषि कपूर काफी बड़े हो गए थे और वो इन सारी चीजों को समझने लगे थे। तो वैजंती माला के साथ में इस अफेयर को लेकर राज कपूर और उनकी मां के बीच में कई बार झगड़ा होता ही रहता था। और एक बार तो झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उनकी मां कृष्णा राज कपूर अपने बच्चों को लेकर राज कपूर के घर से बाहर चली गई थी, और एक होटल में रहने लगी थी। और ऋषि कपूर को यह सारी बातें बहुत अच्छे से पता हैं और उनके पिता राज कपूर ने उनकी मां को मनाने के बहुत प्रयास किए। यहां तक कि उनको मनाने के लिए उन्होंने एक फ्लैट भी गिफ्ट किया था। लेकिन उनकी मां कृष्णा इस बात को मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। और बाद में फाइनली राज कपूर ने जब वैजयंती माला के साथ में ब्रेकअप किया तब जाकर उनकी मां अपने बच्चों के साथ में उनके घर वापस आई थी। तो कहीं ना कहीं शादी के बाद में और बच्चे हो जाने के बाद में भी अफेयर होने की यह परंपरा कपूर खानदान की काफी पुरानी रही है। और ऋषि कपूर को भी यह सारी चीजें पैतृक ही मिली थी और कपूर खानदान का एक हमेशा से ही यह रहा है कि एक बार शादी हो जाने के बाद में यह डिवोर्स नहीं करते हैं। भले ही शादी के बाद में इनके अफेयर कितने भी रहे हो और उनके पिता राज कपूर ने
भी उनकी पत्नी को कभी डिवोर्स नहीं दिया और ऋषि कपूर ने भी नीतू सिंह को डिवोर्स नहीं दिया। और कहीं ना कहीं कपूर खानदान की बहुओं की भी यह पुरानी परंपरा रही है कि अपने कपूर खानदान की मर्दों की इन सारी बातों के ऊपर वह हमेशा से पर्दे डालती रही हैं। और कपूर खानदान की हमेशा से यह परंपरा रही है कि खूब दबा के खाना और दबा के ड्रिंक करना। तो अपने पिता राज कपूर साहब की यह सारी बातें ऋषि कपूर जी के अंदर भी आई। 4 सितंबर 1952 को उनका जन्म हुआ और उनके बड़े भाई रणधीर कपूर एक जानेमाने एक्टर और डायरेक्टर हैं और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर भी एक एक्टर रहे हैं। यह बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करने लगे थे। जहां पहली बार ऋषि कपूर हमें साल 1955 में उनके पिता राज कपूर की फिल्म श्री 420 में नजर आए थे। जहां इसके गाने प्यार हुआ, इकरार हुआ में आप इन तीन बच्चों को देख सकते हैं। इनमें से एक ऋषि कपूर साहब भी हैं। खैर कई सालों बाद 1970 में उनके पिता राज कपूर ने फिल्में बनाई मेरा नाम जोकर और इसमें भी ऋषि कपूर हमें नजर आए। जिसमें उन्होंने यंग राजू यानी कि अपने पिता के बचपन का रोल निभाया था। हालांकि इसमें ऋषि कपूर को बहुत ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। लेकिन राज कपूर ने यह फिल्में बनाने के लिए अपना लगभग सब कुछ दांव पर लगा दिया था और यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी और फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप रही कि राज कपूर बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी से गुजरने लगे थे। खैर इसके 3 साल बाद उन्होंने एक टीनएज लव स्टोरी बनाई जिसमें ऋषि कपूर हमें नजर आई। उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया नजर आई। फिल्म का नाम था बॉबी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म के गाने सुपरडुपर हिट रहे। फिल्म में बॉबी में काम करते समय ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की उम्र बहुत ही कम थी और इनकी उम्र का अंदाजा आप फिल्म में इनके चेहरे देखकर भी लगा सकते हैं जहां ऋषि कपूर कितने मासूम से लग रहे हैं। तो ऑफिशियली लीड एक्टर के तौर पर फिल्म में बॉबी से ऋषि कपूर का डेब्यू हुआ था। खैर फिल्म में बॉबी सुपर डुपर हिट हो चुकी थी और यहां पर आपको बता दें कि बॉबी के टाइम पर ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया के बीच में अफेयर की कई खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन इस बारे में ऋषि कपूर ने सच्चाई बताई कि फिल्म में बॉबी करते टाइम पर डिंपल कपाड़िया के साथ में उनका अफेयर नहीं था। उनसे बस बहुत अच्छी दोस्ती थी और साथ ही साथ ऋषि कपूर ने यह बताया कि उस समय उनका अफेयर था एक पारसी लड़की यासमीन मेहता के साथ में जो उनकी एक सीरियस गर्लफ्रेंड थी और पिछले 3-चार सालों से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन यासमीन मेहता का फिल्म लाइन से दूर-दूर तक कुछ भी लेना-देना नहीं था। लेकिन ऋषि कपूर ने बताया कि फिल्म बॉबी के टाइम पर कई मैगजीनंस में यह आर्टिकल छापे गए कि ऋषि कपूर का डिंपल कपाडिया के साथ में अफेयर चल रहा है। जबकि इन सारी बातों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं थी। यहां तक कि फिल्म बॉबी रिलीज होने के पहले ही डिंपल कपाडिया की राजेश खन्ना से शादी हो गई थी। खैर इसके बारे में मीडिया को पता नहीं था। लेकिन उस समय कई तरह के आर्टिकल ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया को लेकर छपे और यह सारे आर्टिकल जब यास्मीन मेहता ने पढ़े तो उन्हें लगा कि ऋषि कपूर का सच में डिंपल कपाड़िया के साथ में अफेयर चल रहा था और यास्मीन मेहता ने ऋषि कपूर के साथ में ब्रेकअप कर लिया। और ऋषि कपूर ने बताया कि फिल्मी पत्रिकाओं में छपे हुए इन गलत आर्टिकल्स ने कैसे उस समय उनका ब्रेकअप करवा दिया था।
जहां तक कि ऋषि कपूर ने फिल्म में बॉबी के टाइम का एक इंसिडेंट भी अपनी किताब में जिक्र करते हुए बताया था कि फिल्म में बॉबी की शूटिंग के टाइम पर उन्होंने एक अंगूठी डिंपल कपाड़िया को पहनने के लिए दी थी। लेकिन इन दोनों के बीच में अफेयर जैसा कुछ भी नहीं था। यह बस फ्रेंडशिप के तौर पर थी। लेकिन जब फिल्म में बॉबी रिलीज होने के पहले ही डिंपल कपाड़िया से राजेश खन्ना ने शादी कर ली और राजेश खन्ना ने देखा कि डिंपल कपाड़िया अपनी उंगली में इस अंगूठी को पहने हुए हैं तो राजेश खन्ना ने तुरंत डिंपल कपाड़िया की उंगली से यह अंगूठी उतारी और उसको समुंदर में फेंक दिया था। जहां तक कि यह उन दिनों की बात है जब फिल्म बॉबी कंप्लीट नहीं हुई थी और राजेश खन्ना से उनकी शादी हो जाने के बाद राजेश खन्ना कई बार डिंपल कपाड़िया को समय से फिल्म बॉबी की शूटिंग के लिए जाने नहीं देते थे। और कई बार इसके लिए राज कपूर को राजेश खन्ना के घर जाना पड़ता था और ऋषि कपूर भी उनके घर जाते थे। खैर ऋषि कपूर ने यह भी बताया कि डिंपल कपाड़िया की वजह से कैसे उनकी पहली गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई थी। लेकिन डिंपल कपाड़िया से उनकी बहुत अच्छी दोस्ती थी। लेकिन इस बारे में उनके पिता राज कपूर का यह कहना था कि यह बस दोस्ती तक ही रखना इसको और ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना। क्योंकि राज कपूर यह बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया के साथ में रिलेशन में आए और बातों को आगे बढ़ाएं। खैर जब डिंपल कपाडिया की राजेश खन्ना से शादी हो गई थी तो इन सारी बातों के ऊपर वहीं पर विराम लग गया था। लेकिन देखो कहीं ना कहीं ऋषि कपूर ने डिंपल कपाडिया को एक अंगूठी दी थी और उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड भी उन्हें छोड़कर चली गई थी। तो यहां पर ऋषि कपूर भले ही इस मामले में कितनी भी सफाई दें कि डिंपल कपाडिया के प्रति वो आकर्षित नहीं थे या उनका कोई अफेयर या लव नहीं था। लेकिन कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि ऋषि कपूर की तरफ से डिंपल कपाडिया के लिए थोड़ी झुकाव तो जरूर था। लेकिन राजेश खन्ना से शादी के बाद में यह सारी चीजें वहीं पर खत्म हो गई थी। खैर बॉबी के बाद में ऋषि कपूर हमें जहरीला इंसान खेल खेल में रफूचक्कर, जिंदा दिल, राजा, कभी-कभी लैला मजनू और ऐसी कई और फिल्मों में नजर आए। यहां पर आपको बता दें कि बॉबी जैसी रोमांटिक फिल्म के बाद में ऋषि कपूर ने अगली फिल्म जहरीला इंसान की थी जिसका सब्जेक्ट बिल्कुल ही अलग था। लेकिन फिल्म जहरीला इंसान बॉक्स ऑफिस पर उतनी नहीं चल पाई थी। और इस बारे में ऋषि कपूर ने अपनी किताब में भी जिक्र किया था कि शायद बॉबी जैसी रोमांटिक फिल्म के बाद में उन्हें इस तरह की फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। यह उनकी गलती थी। फिल्म में जहरीला इंसान के बारे में उन्होंने एक और इंसिडेंट बताया था कि फिल्म में एक गाना रखा गया था हंसनी ओ मेरी हंसनी। गाना सुपरडुपर हिट रहा था। लेकिन इस गाने में ऋषि कपूर ने एक लेडी जींस पहनी हुई थी और ऋषि कपूर को इसका बिल्कुल भी पता नहीं था और इस बात को लेकर ऋषि कपूर का काफी मजाक बन गया था। ऋषि कपूर ने बताया कि उस समय अक्सर वह अपनी फिल्म के लिए ड्रेस खुद ही खरीदते थे। मतलब खुद ही अपने लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करते थे और वह कहीं पर भी घूमने के लिए जाते थे तो अपने लिए कपड़े और कुछ और ऐसी चीजें जरूर लाते थे जिनको वह अपनी फिल्म में और गानों में यूज़ करते थे। तो ऐसे ही वह एक बार बैरूत गए हुए थे। वहां पर उन्हें एक जींस काफी पसंद आई और उसको वह खरीद कर ले आए। जिस जींस को उन्होंने फिल्म जहरीला इंसान के एक गाने हंसनी ओ मेरी हंसनी में पहना भी था और वह यह जींस पहनकर बहुत ज्यादा खुश हो रहे थे और इतरा रहे थे कि वाह कितनी बेहतरीन जींस उन्होंने इसमें पहनी है। लेकिन जब यह गाना कंप्लीट हो गया तो उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने उन्हें बताया कि सर एक्चुअली में यह बॉय जींस नहीं बल्कि ये गर्ल जींस है। क्योंकि इसमें जो चैन है वो सामने की तरफ नहीं है बल्कि साइड की तरफ है। और जब ऋषि कपूर ने इसके ऊपर गौर किया और उन्हें अंदाजा हुआ कि इसमें उन्होंने वाकई में एक लड़कियों की जींस पहनकर इसको शूट किया है। तो उस समय ऋषि कपूर का काफी मजाक बन गया था। खैर आगे चलकर नीतू सिंह के साथ में उन्होंने कम से कम सात आठ फिल्मों में काम किया और इतनी सारी फिल्मों में बैक टू बैक काम करने के बाद में इन दोनों के बीच में भी अच्छी बॉन्डिंग हो गई और इन दोनों के बीच में भी अफेयर होने लगा। खैर, नीतू सिंह ने इस बारे में जिक्र करते हुए बताया कि ऋषि कपूर से इन फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन उस समय तक इनके बीच में प्यार जैसा कुछ भी नहीं था। यहां तक कि उन दिनों भी ऋषि कपूर की और भी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स थी। और ऋषि कपूर अक्सर नीतू सिंह को उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते रहते थे कि कौन सी गर्लफ्रेंड के साथ में क्या चल रहा है। यहां तक कि कई बार उनकी अगर किसी गर्लफ्रेंड के साथ में लड़ाई भी हो जाती तो वो नीतू सिंह से उसको फोन करवाते थे। लेकिन आगे चलकर नीतू सिंह भी नई उम्र की थी। ऋषि कपूर भी नई उम्र के थे और नई उम्र का इनके बीच में प्यार भी हो गया। यहां नीतू सिंह के बारे में भी आपको एक छोटा सा बैकग्राउंड दे देता हूं। तो नीतू सिंह की जो दादी थी वह वैश्यालय में रहती थी। अब एग्जैक्टली उनकी दादी एक वैश्या थी या नहीं थी या केवल वहां पर रहती थी इस बारे में तो हम बहुत ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन जब नीतू कपूर की मां का जन्म हुआ तो उनकी मां को जब पता चला कि यह वैश्यालय है और यहां पर जिंदगी कितनी नरक जैसी है। तो उनकी मां वो वैश्यालय छोड़कर वहां से भाग गई थी और उनकी मां ने यह डिसाइड किया था कि वह आगे चलकर एक बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनेंगी। खैर उनकी मां ने हीरोइन बनने का काफी प्रयास किया लेकिन वह हीरोइन नहीं बन पाई और उनकी शादी हो जाती है। मां का नाम था राजीव कौर लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया कि वह तो हीरोइन नहीं बन पाएंगी और आगे चलकर उनकी दर्शन सिंह से शादी हो जाती है और इन दोनों की एक बच्ची होती है जिसका नाम रखा जाता है नीतू सिंह। वैसे आपको बता दें कि नीतू सिंह के बचपन का जो नाम है
वह था हरनीत कौर और नीतू सिंह की मां यह डिसाइड करती हैं कि वह तो हीरोइन नहीं बन पाई लेकिन अपनी बेटी को हीरोइन जरूर बनाएंगी और जब नीतू सिंह काफी छोटी थी तभी से उन्होंने इसके ऊपर ट्राई करना शुरू कर दिया था और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नीतू सिंह हमें कई फिल्मों में नजर आई लेकिन आगे चलकर जब नीतू सिंह थोड़ी बड़ी हुई और उन्हें फिल्मों में काम मिलना कम हो गया तो उनकी मां ने नीतू सिंह के कुछ बोल्ड फोटो शूट भी करवाए और इन फोटोस को लेकर वह कई प्रोड्यूसर्स के ऑफिस में जाने लगी कि उनकी बेटी बेटी की यह फोटो शूट देखिए और उनको किसी भी तरह से फिल्मों में काम दीजिए। मतलब नीतू सिंह की जो मां है वह इस कदर डेस्पिरेट थी कि किसी भी कीमत पर उनकी बेटी को फिल्मों में काम करना ही करना है और इस तरह से नीतू सिंह को फिल्मों में काम मिलने लगा था। तो 70 में ऋषि कपूर के साथ में सात-आठ बैक टू बैक फिल्में करने के बाद में ऋषि कपूर से उनकी नजदीकियां काफी बढ़ने लगी। खैर आपको बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी को लेकर नीतू कपूर की मां बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और वह यह नहीं चाहती थी कि नीतू कपूर अभी से शादी कर लें क्योंकि उनकी मां यह चाहती थी कि नीतू कपूर एक टॉप की एक्ट्रेस बने और अगर वह अभी से शादी कर लेंगी तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। वैसे आपको बता दें कि इनकी शादी भी कोई बड़ी ही आसानी से नहीं हुई थी। एक तरह की जबरदस्ती से ही हुई थी। उस समय नीतू सिंह ऋषि कपूर से लगभग 1 महीने की प्रेग्नेंट हो गई थी। तब जाकर ऋषि कपूर की उनसे शादी हो पाई थी। आपको बता दें कि साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी हुई थी और इनकी शादी के लगभग 7 महीने के बाद ही इनकी पहली बेटी रिद्धिमा कपूर का जन्म हो गया था और खुद ऋषि कपूर यह बताते हैं कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी करवाने में ऋषि कपूर की बहन ऋतू नंदा का बहुत बड़ा हाथ था और उन्हीं ने इनकी शादी करवाई थी। जहां तक कि आपको बता दें कि शादी के दिन तक भी ऋषि कपूर को यह पता नहीं था कि आज उनकी नीतू कपूर से शादी होने वाली है। लेकिन ऋतू को इस बात का अंदाजा हो गया था कि नीतू कपूर प्रेग्नेंट है और इनकी शादी होना अब बहुत जरूरी है। इसमें ज्यादा डिले नहीं कर सकते हैं और इस तरह से जल्दबाजी में इन दोनों की इंगेजमेंट करवाई गई और धूमधाम से फिर इनकी शादी हुई। अब देखो जैसा मैंने आपको बताया है कि कपूर खानदान में ना बहुत सारी चीजें बाप से बेटे में ट्रांसफर हुई हैं। तो कुछ ऐसा ही ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ में भी हुआ जहां ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर की पहली बेटी का जन्म उनकी शादी के मात्र 7 महीने बाद ही हो गया था। तो कुछ ऐसा ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ में भी हुआ। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी 14 अप्रैल 2022 को और इनकी बेटी का जन्म भी 6 नवंबर 2022 को हो गया था। यानी कि इनकी शादी होने के 7 महीने बाद ही। तो यहां पर भी इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी होने के पहले ही आलिया भट्ट