[संगीत] बॉलीवुड की दुनिया में जब भी रेखा का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले लोगों के ज़हन में अमिताभ बच्चन की कहानी घूम जाती है। लेकिन सच यह भी है कि रेखा की जिंदगी में सिर्फ अमिताभ ही नहीं थी। एक दौर ऐसा भी आया था जब इंडस्ट्री में चर्चा इस बात की होने लगी थी कि रेखा राज बब्बर के प्यार में पूरी तरह दीवानी हो चुकी हैं। यहां तक कि एक किस्सा तो यह भी मशहूर हुआ कि वो राज बब्बर के पीछे नंगे पांव दौड़ पड़ी थी। नमस्कार, मैं नंदिनी सोनी और आप देख रहे हैं द हिंदी टॉक।
80 का दशक बॉलीवुड के लिए जितना फिल्मों का दौर था, उतना ही सितारों की निजी जिंदगी की चर्चाओं का भी था। रेखा उस समय इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और रहस्यमई अभिनेत्री मानी जाती थी। उनकी जिंदगी हमेशा अधूरी मोहब्बतों, अफवाहों और रिश्तों की खबरों से घिरी रही। अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में गिना जाता है। लेकिन इसी बीच राज बब्बर के साथ उनकी नजदीकियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल उस दौर में राज बब्बर अपनी निजी जिंदगी के बेहद मुश्किल समय से गुजर रहे थे।
स्मिता पाटिल के निधन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। कहा जाता है कि उस वक्त रेखा उनके करीब आई और दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदलने लगी। फिल्मी गलियारों में दोनों की नजदीकियों की खबरें तेजी से फैलने लगी। रेखा और राज बब्बर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। अगर तुम ना होते संसार और इंसाफ की आवाज जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। ऑन स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री इतनी दमदार थी कि लोगों ने मान लिया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं कुछ और भी है। इसी दौरान एक किस्सा खूब वायरल हुआ था कि एक बार रेखा राज बब्बर के पीछे नंगे पांव दौड़ पड़ी थी।
सालों तक यह कहानी बॉलीवुड के चर्चित अफवाहों में शामिल रही। अब इतने साल बाद जब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान आर्य से पूछा गया कि क्या सच में रेखा उनके पिता के पीछे दौड़ी थी? इस पर आर्य हंसते हुए बोले आपके सवाल से तो यही लगता है कि दोनों के बीच एक दौड़ हुई थी और इससे यह साबित होता है कि दोनों काफी फिट थे। हालांकि इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या राज बब्बर रेखा की खूबसूरती से आकर्षित थी? तो आर्य ने बिना झिझक के कहा इतनी खूबसूरत महिला है। कौन आकर्षित नहीं होगा? मैं भी हो जाता। अगर पापा हुए तो उसमें क्या गलत है? वह भी इंसान है। दरअसल रेखा की जिंदगी हमेशा प्यार की तलाश में भटकती हुई दिखाई दी। अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता कभी खुलकर सामने नहीं आया लेकिन राज बब्बर के साथ उनके रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में खुलेआम बातें होती थी। कई लोग मानते हैं कि रेखा राज बब्बर के साथ ज्यादा सहज और भावुक नजर आती थी। शायद यही वजह थी कि दोनों के रिश्ते को लेकर इतनी चर्चाएं हुई।
हालांकि ना रेखा ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर बात की और ना ही राज बब्बर ने। लेकिन बॉलीवुड के पुराने किस्सों में आज भी यह कहानी बड़े दिलचस्प अंदाज में सुनाई जाती है कि रेखा सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि राज बब्बर के लिए भी बेहद भावुक थी। और शायद यही वजह है कि दशकों बाद भी रेखा की मोहब्बतों के किस्से बॉलीवुड की सबसे रहस्यमई कहानियों में गिने जाते हैं। चलिए फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप इस पूरी खबर को लेकर क्या कुछ सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय जरूर दें और अगर अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो तुरंत करें। इसके साथ ही हमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म यानी कि Facebook, inा और एक्स पर फॉलो जरूर करें। [संगीत]