बीवी आलिया भट्ट की सपोर्ट में आए रणबीर कपूर। कैंस की तस्वीरों को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भड़का परिवार। मां सोनी ने भी हेटर्स को दिया तगड़ा जवाब। पति का रिएक्शन देख आलिया की दिखी स्माइल। राह की मम्मी के सपोर्ट में खड़ा ससुराल से लेकर मायका।
कैंस 2026 में आलिया भट्ट की मौजूदगी जितनी ग्लैमरस रही उससे कई ज्यादा चर्चा उनकी ट्रोलिंग ने बटोर ली। रेड कारपेट पर एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने पूरा नैरेटिव ही बदल दिया। तस्वीरों में ऐसा दिखा कि इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स आलिया की तरफ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर मीम्स, ट्रोल्स और नेगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लेकिन अब इस पूरे मामले पर कपूर और भट्ट फैमिली जिस तरह आलिया के साथ खड़ी नजर आई, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुंबई लौटते ही आलिया और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जैसे ही दोनों बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
कैमरे लगातार फ्लैश होने लगे, सवालों की बारिश हो रही थी, लेकिन इस बार रणबीर कपूर का अंदाज थोड़ा बदला-बदला नजर आया। जैसा कि आप देख सकते हैं वायरल वीडियो में रणबीर कपूर काफी प्रोटेक्टिव और थोड़ा नाराज दिखाई दिए। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। जैसे वह साफ तौर पर इस पूरे ट्रोलिंग कल्चर से नाराज हो। हालांकि रणबीर कपूर ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। दिलचस्प बात यह रही कि रणबीर का यह प्रोटेक्टिव अंदाज देखकर आलिया भट्ट के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई।
वो स्माइल अब सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा वायरल भी हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि चाहे दुनिया कुछ भी कहे रणबीर हमेशा आलिया के साथ शील्ड बनकर खड़े रहते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब आलिया ट्रोलिंग का शिकार हुई। लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा बढ़ गया क्योंकि यह इंटरनेशनल प्लेटफार्म से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर लोग बिना पूरी सच्चाई जाने अपनी राय देने लगे। किसी ने कुछ सेकंड की क्लिप देखकर पूरा जजमेंट पास कर दिया तो किसी ने इसे आलिया की ग्लोबल इमेज से जोड़ दिया।
इसी बीच राइटर सोनाली खुलर श्रॉफ ने आलिया के सपोर्ट में एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया की नेगेटिविटी और लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाए। इस पोस्ट पर आलिया की मां सोनी राजदान ने भी कमेंट किया और बेहद तगड़ा जवाब दिया। Sony ने लिखा कि सोशल मीडिया प्यार, जानकारी और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ नफरत से भी भरा हुआ है। यह सिर्फ एक प्लेटफार्म नहीं बल्कि समाज की सोच का आईना बन चुका है। जहां लोग बिना सोचे किसी को भी जज करने लगते हैं।
इस पूरे बिहेवियर पर साइकोलॉजिकल रिसर्च हो सकती है। अब फैंस भी दो हिस्सों में बटंट गए हैं। कुछ लोग आलिया को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि कुछ तस्वीरों या वीडियो से किसी स्टार की पूरी मेहनत और उपलब्धियों को जज नहीं किया जा सकता। फिलहाल एक बात तो साफ है ट्रोलिंग चाहे जितनी भी हो आलिया अकेली नहीं है। उनके साथ पति रणबीर कपूर हैं। मां सोनी राजदान है और पूरा कपूर परिवार मजबूती से उनके सपोर्ट में खड़ा दिखाई दे रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2