Cli

ये देख के आपको यकीन नहीं होगा की ये राहुल रॉय है।

Hindi Post

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर अगर आपके तारे बुलंद है और अगर आपका करियर अच्छा चल रहा है तो सब आपको राजा की तरह ट्रीट करेंगे। लेकिन अगर आपका डाउनफॉल चल रहा है, आपके पास काम नहीं है, आप आउटडेटेड हो गए हैं इंडस्ट्री में तो कोई आपको पूछेगा भी नहीं। फिर चाहे वो आपको बुरी हालत में देखकर आपकी वीडियो बना लेगा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके व्यूज ले लेगा।

राहुल रॉय की आशिकी फिल्म आई। सेम टाइम पर यश चोपड़ा ने उन्हें डर फिल्म के लिए बुलाया था। शाहरुख खान वाला जो रोल था वो सबसे पहले राहुल रॉय को ही ऑफर हुआ था। लेकिन राहुल रॉय ने उस वक्त काम इतना ज्यादा ले लिया था कि उनके पास यश चोपड़ा के लिए टाइम ही नहीं था। उन्होंने उस टाइम उस ऑफर की कदर नहीं की और एक टाइम ऐसा आया जब वक्त ने उनकी कदर नहीं की। जो 47 फिल्म्स उन्होंने साइन की थी उनमें से धड़ल्ले से 20 फिल्में तो फ्लॉप हो गई और बाकी की फिल्में बनी ही नहीं। इस वजह से राहुल रॉय का करियर एकदम डाउनफॉल पर आ गया और फिर राहुल रॉय खुद ही फिल्म इंडस्ट्री से 9 साल तक गायब हो गए अपने कुछ पर्सनल इश्यूज की वजह से और इस तरह से एक सुपरस्टार जो खान से भी बड़ा एक्टर था उसका नामोनिशान इंडस्ट्री से साफ हो गया। हालांकि राहुल रॉय ने फिर से इंडस्ट्री में कमबैक किया। वो बिग बॉस शो में आए।

ग बॉस के विनर बने। उसके बाद उन्होंने कुछ शोज़ किए और इसके अलावा वह इवेंट्स वगैरह में जाते हैं और कुछ फिल्में भी कर रहे हैं। रिसेंटली राहुल रॉय की जो वीडियो आई है वर्सोवा जेटी की जहां पर वो पत्थरों के बीच चल रहे हैं। अपना लगेज बैग भी वो खुद ही उठा रहे हैं। उसे देखकर लोगों ने कहा कि क्या हालत हो गई है। एक टाइम पर सुपरस्टार थे और आज यह इस कंडीशन में हैं। हां, यह बात सच है कि एक्टर्स को बड़ा-बड़ा ऑनराज मिलता है। लेकिन उन एक्टर्स को जो सुपरस्टार्स होते हैं।

वरना अगर आपके पास इतना काम नहीं है तो आपको यही ट्रीटमेंट मिलता है। राहुल रॉय शायद किसी शूट पर जा रहे थे और सामने वाले ने एक अटेंडेंट तक नहीं भेजा। यही वजह है कि उन्हें अपनी वैनिटी अपना बैग भी खुद ही कैरी करके जाना पड़ रहा है। राहुल रॉय बहुत ही हंबल इंसान है और जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए जो कुछ उन्हें करना पड़ रहा है वो वो कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और यह वीडियो आईना है। तस्वीर है इस फिल्म इंडस्ट्री की कि एक टाइम पर आप सुपरस्टार थे और आज इसी इंडस्ट्री में आप हैं और आपको कोई पूछ नहीं रहा है।

यह बहुत ही हैरान कर देने वाली वीडियो है।यह वीडियो इस फिल्म इंडस्ट्री की रियलिटी है। बट अगर राहुल रॉय के एंगल से देखा जाए तो जो इस वीडियो में वह कर रहे हैं वह वाकई में काबिले तारीफ हैं। क्योंकि आज से 6 साल पहले ईयर 2020 में राहुल रॉय अपनी एक फिल्म की शूट कर रहे थे और उन्हें वहीं पर ब्रेन स्ट्रोक आया जिसके बाद वह हो गए थे और वह बोल भी नहीं पा रहे थे। उनकी हुई। उनके कई सारे सेशंस और थेरेपीस हुई और उसके बाद वो ओके हुए और फिर से वह काम पर लौटे। ब्रेन स्ट्रोक वाले उस राहुल रॉय को आज बिल्कुल ठीक-ठाक देखना। अपना लगेज खुद उठाकर चल रहे हैं। यानी कि वह काफी हेल्दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *