Cli

रहमान के बेटे संग हुआ ‘दर्दनाक’ हादसा? आमीन ने बताई आपबीती

Uncategorized

कार एक्सीडेंट पर ए आर रहमान के बेटे ने तोड़ी चुप्पी। गाड़ी नहीं चला रहे थे अमीन रहमान। हादसे के वक्त क्या-क्या हुआ सब कुछ बताया। परिवार ने भी दिया बेटे का हेल्थ अपडेट। सिंगर के एक्सीडेंट का सुन शॉक्ड रह गए चाहने वाले। ए आर रहमान के परिवार से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया। खबर थी कि ए आर रहमान के बेटे और सिंगर ए आर अमीन की गाड़ी का चेन्नई के गिंडी के पास एक्सीडेंट हो गया है। हादसा करीब 3:30 बजे हुआ और इसके बाद अमीन को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई थी

और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन हादसे के बाद एक सवाल लगातार चर्चा में रहा। आखिर एक्सीडेंट हुआ कैसे? और उस वक्त गाड़ी कौन चला रहा था? अब खुद एआर अमीन ने सामने आकर इस सवाल का जवाब दे दिया है। अमीन ने अपनी Instagram स्टोरी पर साफ कर दिया कि हादसे के वक्त वो ड्राइविंग सीट पर नहीं थे बल्कि पैसेंजर सीट पर थे। उन्होंने बताया कि वह एयरपोर्ट जा रहे थे और कार उनका दोस्त चला रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। अमीन ने कहा कि भगवान की कृपा से हादसे

में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सेफ हैं। सिंगर ने अपने पोस्ट में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा भी किया जिन्होंने हादसे की खबर सुनने के बाद उनसे कांटेक्ट किया। उनका हाल पूछा और उनके लिए दुआएं की। उन्होंने कहा कि परिवार, दोस्तों और चाहने वालों का प्यार उनके लिए शब्दों से कई ज्यादा मायने रखता है। अमीन की बहन खदीजा ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर सफाई दी। उनकी ओर से शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया कि अमीन पैसेंजर सीट पर थे और उनका दोस्त गाड़ी चला रहा था। बताया गया कि आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल होने के

बावजूद गाड़ी आगे बढ़ा दी जिसके बाद दोनों वाहनों की हल्की टक्कर हो गई। खदीजा ने यह भी बताया कि अमीन, उनके दोस्त और दूसरी गाड़ी में मौजूद लोग बिल्कुल सेफ हैं। परिवार ने मीडिया से भी अपील की कि इस तरह की खबरों को रिपोर्ट करने से पहले परिवार से जानकारी कंफर्म कर ली जाए ताकि गलत खबरों की वजह से बेवजह की चिंता ना फैले। हालांकि पुलिस की शुरुआती जानकारी परिवार के बयान से एकदम अलग नजर आई। पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल लग्जरी कार और कैब के बीच टक्कर हुई थी और पुलिस ने बताया था कि उस समय अमीन एसयूवी चला रहे थे। हादसे में अमीन उनके दोस्त और दूसरी कार के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल अमीन के बयान के बाद कम से कम उनकी सेहत को लेकर फैंस ने राहत की सांस ली है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यही है कि हादसा बड़ा जरूर था लेकिन किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। अमीन ने भी अपनी बात साफ करते हुए फैंस से मिले प्यार और दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया कहा है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *