Cli

सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ थिएटर्स में रिलीज़ नहीं होगी ?

Hindi Post

सलमान खान स्टारर मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। यह मूवी लगातार टलती जा रही है। इस कारण दर्शकों के अलावा सलमान फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित है। दूसरी तरफ रक्षा मंत्रालय भी मूवी को लेकर काफी आनाानी कर रही है।

इस बीच ऐसी खबर भी आने लगी कि मेकर्स थिएटर्स की जगह इसे सीधा ओटीटी पर रिलीज़ करने का ऑप्शन तलाश रहे हैं। ग्लैमशेम की रिपोर्ट के मुताबिक मातृभूमि के मेकर्स फिल्म की रिलीज डिजिटल रिलीज को लेकर सोच विचार करने में लगे हैं। देखते ही देखते इंटरनेट पर इस तरह की कई अन्य रिपोर्ट से पट गया। मगर यह चर्चा यूं ही नहीं शुरू हुई।

दरअसल पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने Instagram पर एक फैन से इंटरेक्ट किया था। उस फैन ने अपूर्व से शिकायत भरे लहजे में कहा, “मिस्टर अपूर्व, हम सलमान के फैंस हैं। सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में।” मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है। अगर मातृभूमि थियेटर में रिलीज़ होने लायक है तो प्लीज इसे रिलीज़ कर दें। अगर नहीं तो इसे ओटीटी पर ही रिलीज़ कर दें।

लोगों ने सलमान से उम्मीद करना छोड़ दिया है। मैं एक्सपेक्ट करता हूं कि आप कुछ करेंगे। इस कमेंट पर अपूर्व ने जवाब दिया, सलमान खान सर हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार रहेंगे और फिल्म अंततः में ओटीटी पर ही रिलीज़ होगी। अपूर्व के इस जवाब ने कई सलमान फैंस को परेशान कर दिया। वह उम्मीद कर रहे थे कि मूवी थिएटर्स में आएगी। मगर अब उनके मन में शक पैदा होने लगा।

हालांकि अपूर्व ने यह बिल्कुल नहीं कहा है कि यह फिल्म थिएटर में नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर फिल्में थिएटर्स में उतरने के बाद ओटीटी पर ही आती है। मेकर्स के मन में इस फिल्म को लेकर क्या चल रहा है, यह केवल वही बता सकते हैं। मगर इन तमाम चर्चाओं के बीच इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि मार्केट से मातृभूमि का बज बेहद कमजोर हो गया है। एक वक्त पर इसकी इतनी चर्चा थी कि लोगों को लगा कि यह सलमान की कमबैक मूवी साबित होगी। मगर लगातार होती देरी, रीशूट्स, फीके गाने, कहानी में बदलाव और रक्षा मंत्रालय के ऑब्जेक्शन ने मामला बिगाड़ दिया।

वो भी इतना कि खुद सलमान के फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर नाउद होने लग गए। पिछले दिनों कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई कि मातृभूमि को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। रक्षा मंत्रालय ने फिल्म देखने के बाद कुछ बदलाव सुलझाए मगर मिड डे की रिपोर्ट ने इन बातों का खंडन किया है। सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि मेकर्स ने मातृभूमि को अब तक सेंसर बोर्ड के पास जमा भी नहीं करवाया है। वहीं आर्मी और रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस पर फाइनल अप्रूवल मिलना बाकी है। इन प्रोसेस में काफी समय लगेगा। यानी अगर मेकर्स इसे थिएटर्स में रिलीज़ करना भी चाहें तब भी उन्हें काफी इंतजार करना होगा। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *