Cli

एंटीलिया में फिर गूंजेगी किलकारी?राधिका की इस तस्वीर ने खोली पोल।

Uncategorized

क्या एंटीलिया में जल्द गूंजने वाली है नन्हे मुन्ने की खिलकारी? क्या जल्द ही मां बनने वाली है नीता अंबानी की लाडली बहू रानी? क्या शादी के 2 साल बाद प्रेग्नेंट है अंबानी की छोटी बहू राधिका? श्लोका की जेठानी की लेटेस्ट फोटो देख फैंस ने लगाया अंदाजा।

जी हां, यही है वो तस्वीर जिसने गोसिप्स के गलियारों में यह चर्चा छेड़ दी है कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के 10,000 करोड़ के आलीशान महल एंटीलिया में तीसरी बार नन्हे मुन्ने की किलकारी गूंजने वाली है। पोते पृथ्वी और पोती वेदा के जन्म के बाद अब अंबानी परिवार में नन्हा मुन्ना मेहमान आने वाला है।

कहा जा रहा है कि नेता और मुकेश अंबानी की छोटी बहू और अनंत अंबानी की बीवी राधिका मर्चेंट प्रेग्नेंट हैं। 31 साल की राधिका पहली बार मां बनने वाली है। खास बात तो यह है कि सिर्फ 2 महीने बाद यानी कि 12 जुलाई को राधिका और अनंत अपनी सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाले हैं।

ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही अंबानी हाउस में डबल सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा। यह सारी चर्चा तब छिड़ी जब सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई। दरअसल इन दिनों अंबानी परिवार वेनिस में है। हाल ही में नीता अंबानी ने वेनिस बी एनाले इवेंट में शिरकत की थी।

जहां एक बार फिर उन्होंने भारतीय संस्कृति और कला को ग्लोबल प्लेटफार्म पर शोकेस किया। और अब इसी इवेंट से अंबानी फैमिली की झलक भी सामने आई है। तस्वीरों में मुकेश और नीता अंबानी के साथ बेटी ईशा, दामाद आनंद पीरामल और छोटे बेटे बहू अनंत राधिका दिख रहे हैं। वो बात अलग है कि हर किसी की नजरें राधिका पर टिक गई है।

फोटो में राधिका सिल्वर कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आ रही हैं। दोनों हाथों को आगे करके वह कैमरों को स्माइलिंग पोज़ दे रही हैं। हालांकि इस बार लोगों का सारा ध्यान उनके ग्लैमरस लुक की बजाय पेट पर जा टिका है। नेटिजंस का ध्यान राधिका के पेट पर गया तो लोगों ने इसे उनकी प्रेगनेंसी से जोड़ दिया और इसे बेबी बम बताना शुरू कर दिया।

फैंस ये कयास लगाने में जुट गए हैं कि शायद राधिका प्रेग्नेंट है। वो जल्द ही मां बनने वाली है। राधिका की ये तस्वीरें वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने अंदाजा लगाते हुए पूछा कि क्या राधिका प्रेग्नेंट है? वहीं एक फैन ने पूरा-पूरा भरोसा जताते हुए लिखा है कि राधिका प्रेग्नेंट है। एक फैन ने खुशी जताते हुए लिखा है कि बधाई हो नीता अंबानी मैम आप दादी बनने वाली हैं।

हालांकि सच में ऐसा है या नहीं इसे हम अभी कंफर्म नहीं कह सकते हैं क्योंकि इससे पहले भी कई बार नीता अंबानी की छोटी बहू के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर चुकी है और हर बार गलत ही साबित हुई हैं।

ऐसे में सभी लोगों को राधिका की प्रेगनेंसी पर अंबानी परिवार की तरफ से कंफर्मेशन का इंतजार है। अनंत और राधिका की मैरिड लाइफ की बात करें तो लंबे वक्त तक डेटिंग के बाद अनंत और राधिका 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी का जश्न कई दिन तक चला था। जिसमें देश विदेश से कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *