प्रियदर्शन ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। हेराफेरी, विरासत, भूल, भुलैया, हलचल यह उनकी ऐसे ही कुछ फिल्मों के नाम हैं। लेकिन लोग उनको एक बेहतरीन कॉमेडी डायरेक्टर के तौर पर ज्यादा पहचानते हैं।
अब प्रियदर्शन ने अपनी फिल्मों और कॉमेडी को लेकर एक ऐसी बात कही है जो उनके फैंस को हैरान कर सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉमेडी फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अगली फिल्म हैवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। [संगीत] इस सिलसिले में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने कहा मैंने सीरियस फिल्मों से शुरुआत की। गर्दिश चली, विरासत भी चली। फिर हेराफेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी। उसके बाद बस कॉमेडी कॉमेडी और कॉमेडी ही रह गई। सच कहूं तो मुझे कॉमेडी फिल्में डायरेक्ट करना बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रियदर्शन ने बताया कि वो अपनी फिल्मों में जबरदस्ती के जोक्स या अलग से कॉमेडी ट्रैक डालने पे यकीन नहीं रखते। उन्होंने कहा मैं सिचुएशनल ह्यूमर पर ध्यान देता हूं। मैं जबरदस्ती के गैग्स या कॉमेडी ट्रैक नहीं डालता।
मेरी सारी कॉमेडी फिल्मों में मेरे कैरेक्टर गंभीर होते हैं। लेकिन उनके साथ जो होता है वो लोगों को मजेदार लगता है। मुझे पसंद नहीं है कि एक्टर अजीब अजीब से चेहरे बनाएं। आगे उन्होंने अपने बात में जोड़ा। फिर भी मुझे कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद नहीं है। जब आप एक ही जॉनर में इतनी सारी फिल्में बनाते हैं तो आपको बदलाव की जरूरत होती है।
बहुत सारे डायरेक्टर्स की एक सिग्नेचर स्टाइल होती है। लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता। इसी वजह से मैंने हैवान करने की कोशिश की क्योंकि मुझे गंभीर फिल्में बनाना बहुत पसंद है। प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मुस्कुराहट से की थी जो कि एक ड्रामा फिल्म थी। इसके बाद गर्दिश और विरासत जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली।
हालांकि साल 2000 में आई हेराफेरी ने उनके करियर का रुख ही बदल दिया। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसके बाद प्रियदर्शन की पहचान बतौर एक कॉमेडी डायरेक्टर हो [संगीत] गई। लंबे वक्त तक कॉमेडी फिल्में बनाने के बाद प्रियदर्शन एक बार फिर गंभीर फिल्मों की तरफ लौटना चाहते हैं।
यही वजह है कि उन्होंने हैवान को चुना है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। वैसे हैवान प्रियदर्शन की मलयाली फिल्म उपम का ऑफिशियल रिमेक है। उसमें मोहन लाल ने लीड रोल निभाया था। यही नहीं हैवान में मोहन लाल भी कैमियो करेंगे। मूवी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।