Cli

मिस इंडिया बन लूटी महफिल, सगाई से टूटा दिल तो दुनिया छोड़ दी!

Uncategorized

नफीसा जोसेफ की जिंदगी किसी चमकती फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. छोटी उम्र में मॉडलिंग शुरू की. फिर खूबसूरती की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया. मिस इंडिया बनीं. टीवी पर आईं और फेमस हो गईं. जिंदगी भी पटरी पर दौड़ती दिख रही थी. लेकिन पर्दे के पीछे कुछ ऐसा बदल रहा था. 2004 में आई एक खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया. नफीसा 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं. कौन थीं नफीसा जोसेफ, कैसे हुई मौत, क्या था कारण ये सब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब मौत के दो दशक के बाद कोर्ट के एक फैसले ने उस दर्दनाक कहानी को फिर लोगों के सामने ला खड़ा किया है.

एक चेहरा, जिसने बेहद कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी. खूबसूरती ऐसी कि साल 1997 में मिस इंडिया का ताज सिर सजा. कॉन्फिडेंस ऐसा कि कैमरे के सामने आते ही महफिल लूट लेती थीं. मॉडलिंग से लेकर टीवी तक नफीसा जोसेफ का सितारा तेजी से चमका. लेकिन फिर जिंदगी ने अचानक ऐसी करवट ली, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. महज 26 साल की उम्र में इस जवां धड़कन की कहानी अधूरी रह गई. निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अब करीब दो दशक बाद उनका नाम एक बार फिर चर्चा में है. वजह है बॉम्बे हाईकोर्ट का वह फैसला, जिसने नफीसा से जुड़े पुराने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

कभी देश की सबसे चर्चित मॉडल्स और टीवी चेहरों में शुमार रहीं नफीसा जोसेफ की कहानी बेहद छोटी, लेकिन कई उतार-चढ़ाव से भरी रही. महज 26 साल की उम्र में उनकी जिंदगी खत्म हो गई. 1997 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-10 सेमीफाइनलिस्ट में जगह बनाई. मॉडलिंग के बाद उन्होंने MTV VJ के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी मौत से जुड़े करीब 22 साल पुराने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले ने फिर इस कहानी को चर्चा में ला दिया है.

नफीसा जोसेफ की मौत को दो दशक बीत चुके हैं, लेकिन उनकी रहस्यमयी खुदकुशी का मामला एक बार फिर कानूनी और मीडिया की गलियों में गूंज उठा है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी और नफीसा के पूर्व मंगेतर गौतम खंडूजा की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया हैनफीसा जोसेफ का जन्म 28 मार्च 1978 को दिल्ली में हुआ था. हालांकि, उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई. उन्होंने बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल और सेंट जोसेफ्स कॉलेज से पढ़ाई की. नफीसा ने सिर्फ 12 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. एक पड़ोसी ने उन्हें एक विज्ञापन में काम करने का मौका दिलाया था. इसके बाद मॉडलिंग में उन्हें प्रसाद बिदापा ने ग्रूम किया.

नफीसा जोसेफ का जन्म 28 मार्च 1978 को दिल्ली में हुआ था. हालांकि, उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई. उन्होंने बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल और सेंट जोसेफ्स कॉलेज से पढ़ाई की. नफीसा ने सिर्फ 12 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. एक पड़ोसी ने उन्हें एक विज्ञापन में काम करने का मौका दिलाया था. इसके बाद मॉडलिंग में उन्हें प्रसाद बिदापा ने ग्रूम किया.1997 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. वह उस कॉम्पिटिशन की सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में थीं. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 1997 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-10 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई. मिस इंडिया बनने के बाद नफीसा का करियर सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहा. 1999 में वह MTV इंडिया के वीजे हंट में बतौर जज शामिल हुईं. दिलचस्प बात यह है कि इसके कुछ ही समय बाद उन्हें खुद MTV पर वीजे बनने का ऑफर मिल गया. वह करीब पांच साल तक ‘MTV हाउस फुल’ होस्ट करती रहीं. इस शो ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई

नफीसा ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. उन्होंने सोनी के शो ‘C.A.T.S.’ में काम किया. यह ‘चार्लीज एंजेल्स’ का रीमेक था. साल 2004 में वह स्टार वर्ल्ड के शो ‘स्टाइल’ की होस्ट भी बनीं. इसके अलावा वह एनिमल राइट्स के लिए काम करने वाली संस्था ‘पेटा’ से भी जुड़ी हुई थींबाहर से बेहद मजबूत, आजाद ख्याल और जिंदादिल दिखने वाली नफीसा जोसेफ अपनी निजी जिंदगी में मानसिक तनाव और इमोशनल रूप उथल-पुथल से गुजर रही थीं. 29 जुलाई 2004 को महज 26 साल की उम्र में नफीसा जोसेफ मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमिताभ गुप्ता के ऑफिशियल बयानों के मुताबिक, नफीसा की मौत का कारण ‘फांसी’ ही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *