Cli

अभिनेता प्रकाश राज को हिंदू धर्म से क्या दिक्कत है?

Hindi Post

अभिनेता प्रकाश राज को आखिर हिंदू धर्म से क्या दिक्कत है? आखिर वो बार-बार ऐसे बयान क्यों देते हैं जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है? प्रकाश राज जो अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। ताजा मामला है कि उन पर हिंदू आस्था का मजाक उड़ाने और छोटे बच्चों को गलत विचारधारा सिखाने के भी आरोप लगे। तेलुगु फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता कराटे कल्याणी ने एक शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायती पत्र में कहा कि प्रकाश राज ने भगवान श्री राम और रामायण पर अपमानजनक बोल बोले हैं। कराटे कल्याणी ने हैदराबाद पुलिस से कहा कि जनवरी 2026 में केरल साहित्य महोत्सव कोचीकोट में प्रकाश राज ने भगवान श्री राम और रामायण पर दुर्भावनापूर्ण और भड़कीले बयान दिए। उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ पुजाकट्टा पुलिस स्टेशन पे एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। कराटे कल्याणी ने कारवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रकाश राज अपने थिएटर के जरिए जानबूझकर बच्चों का ब्रेन वाश कर रहे हैं जिसे वे सांस्कृतिक राजनीति का एक तरीका बता रहा है और केरल साहित्य महोत्सव में पवित्र रामायण की तुलना गौ मांस खाने से कर रहे हैं।

प्रकाश राज का यह काम भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299, 353 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज करें। उन्होंने पुलिस को वीडियो लिंक भी दिया जिसमें प्रकाश राज कह रहे हैं कि उनका थिएटर ऐसे कार्यक्रम चलाता है जहां बच्चों को इस तरह के हिंदू विरोधी नाटक लिखने और मंचन करने के लिए प्रोत्साहित और गुमराह किया जाता है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्रकाश राज ने हिंदू धर्म पर ऐसे बयान दिए हैं जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। अगर उनके कुछ पुराने विवाद देखें तो सितंबर 2023 में प्रकाश राज ने उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मरेलिया जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने कहा था कि धर्म सनातन धर्म को मिटाना जरूरी है।

उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि जो लोग सनातन धर्म और हिंदुत्व को बनाए रखने की पुरजोर वकालत करते हैं वे असली हिंदू नहीं है। उन्होंने एक बार सनातन धर्म को टनाटन धर्म कहा था। मार्च 2025 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाकुंभ के आयोजन पर तंज कसते हुए इसे झूठ का प्रसार बताया था। हाल के दिनों में प्रकाश राज का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने रामायण की अपनी व्याख्या दी जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम और लक्ष्मण ने बिना पैसे [संगीत] दिए फल चुराए थे जिससे विवाद शुरू हुआ। उन्होंने भगवान राम को उत्तर भारतीय और रावण को दक्षिण भारतीय आदिवासी बताया जिसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बयान माना गया। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। प्रकाश राज हिंदू रीति-रिवाजों के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

प्रकाश राज ने एक बार यह भी कहा था कि इंडोनेशिया में मुस्लिम बहुमत और हिंदू अल्पसंख्यक होने के बावजूद दंगे नहीं होते क्योंकि वहां आरएसएस जैसे संगठन नहीं है। वहीं 30 मार्च को प्रकाश राज की मां स्वर्णलता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। तब उन्होंने ईसाई रीति-रिवाजों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।कुछ लोग इस वजह से उन्हें ट्रोल करने लगे। इसका कारण एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू था जहां उन्होंने बताया था कि वह भगवान को नहीं मानते। वहीं प्रकाश राज ने भी इस पर पलटवार किया था। प्रकाश राज खुद को नास्तिक बताते हैं और कहते हैं कि वे भगवान में विश्वास नहीं करते।फिर भी वे अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई रीति रिवाजों के अनुसार करते हैं। हालांकि प्रकाश राज ने साल 2018 में यह भी कहा था कि वह हिंदू विरोधी नहीं बल्कि मोदी विरोधी। उन्होंने भाजपा और संघ के विचारधारा की कड़ी आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *