बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही जिनकी शुरुआत तो काफी दमदार रही लेकिन फिर वो कोई गुमनामी में खो गई हो। ऐसी ही एक्ट्रेस की दर्दभरी कहानी हम बताने वाले है। इस एक्ट्रेस का नाम है पूजा डडवाल।
वीरगति से डेब्यू के बाद पूजा डडवाल ने ‘आशिकी’ (1999) और ‘घराना’ (2001) जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका करियर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सका। हालांकि इनका दर्द यहां नहीं रुका,2018 में पूजा की दुनिया पूरी तरह से उथल-पुथल हो गई। पूजा को पता चला कि उन्हें की गंभीर बीमारी हुई है। उनकी हालत लगातार खराब रहने लगी और इस मुश्किल समय में उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया। पूजा ने खुद एक इंटरव्यू में अपना हाल बयां किया था, एक्ट्रेस ने बताया था की बीमारी के बाद उनके पति और परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया, जिसके बाद वह पाई-पाई को मोहताज हो गईं और फिर मुंबई की चॉल में रहते हुए उन्हें गुजारा करना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि उन्हें दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पाता था।
इस हालत में आने के बाद पूजा ने मदद की गुहार लगाई थी।सुपरस्टार सलमान खान मसीहा बनकर सामने आए। एक वीडियो में पूजा का हाल देखने के बाद उन्होंने तुरंत उनके इलाज की व्यवस्था कराई और 6 महीने तक उनके इलाज का पूरा खर्च खुद उठाया।