Cli

G7 समिट में मोदी – मेलोनी की वो सीक्रेट बाते जो सोशल मीडिया में मचा रही तहलका!

Uncategorized

फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन लेस बेंस में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा मंच सजा हुआ है। मौका है 52वें जी7 शिखर सम्मेलन का जहां दुनिया भर की सुरक्षा जंग और व्यापार जैसे बेहद गंभीर मुद्दों पर मथापच्ची हो रही है।

लेकिन इसी भारी भरकम कूटनीति और गंभीर माहौल के बीच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक ऐसी दिलचस्प और बेहद हल्कीफुल्की तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

वैसे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन दोनों नेताओं की केमिस्ट्री हमेशा ही सुर्खियों में रहती है और इस बार तो बात ही कुछ अलग थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा। हुआ यह कि मंगलवार 16 जून 2026 को समिट के दौरान जब दुनिया के तमाम बड़े नेता ग्रुप फोटो के लिए मंच पर इकट्ठा हो रहे थे तभी पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का आमनासामना हुआ।

दोनों नेताओं ने बेहद गर्मजशी के साथ एक दूसरे का स्वागत किया। हालांकि मंच पर बातचीत के लिए बेहद कम वक्त बचा था। लेकिन मेलोनी ने इस छोटे से पल को भी हमेशा के लिए यादगार बना दिया। उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए मुस्कुरा कर कहा, आपसे दोबारा मिलकर बेहद खुशी हुई। और इसके ठीक बाद मेलोनी ने एक ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। मेलोनी ने कहा, वैसे हम दोनों Instagram पर सबसे मशहूर कपल हैं। जॉर्जिया मेलोनी की इस गजब की हाजिर जवाबी पर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐसा लगा कि पीएम मोदी के जेहन में भी सोशल मीडिया पर उन दोनों को लेकर चलने वाले मजेदार मीम्स और ट्रेंड्स की बात चल रही थी।

इसलिए उन्होंने भी हंसते हुए मेलोनी की बात पर हामी भरी और Instagram की लोकप्रियता का जिक्र किया। इस पर इटालियन पीएम ने हंसते हुए दोबारा कहा बिल्कुल इसमें कोई शक नहीं कि हम Instagram पर सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोस्तों इंटरनेट की दुनिया में जो सिलसिला कभी एक हल्के-फुल्के मजाक या मीम की तरह शुरू हुआ था वो आज सोशल मीडिया पर एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। पिछले करीब 3 सालों से इंटरनेट यूज़र्स पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के सरनेम को मिलाकर मेलोडी हैशटग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मजेदार ट्रेंड की शुरुआत साल 2023 में दुबई में हुई जब जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करके कैप्शन में लिखा था .

सीओपी 28 में अच्छे दोस्त मेलोडी पीएम मोदी ने अपनी इटली यात्रा के दौरान मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट भी तोहफे में दिया था। मिलोनी ने उस वीडियो को शेयर करते हुए हंसकर कहा था कि पीएम मोदी हमारे लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी लाए हैं। इस वीडियो ने भी इंटरनेट पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। एक बार फिर जी7 के मंच से आई इस बातचीत ने यह साबित कर दिया है कि कूटनीति सिर्फ गंभीर फाइलों और बयानों तक सीमित नहीं होती।

इनमें ऐसी खूबसूरत हल्के-फुल्के और इंसानी पल भी शामिल होते हैं जो दो देशों को करीब लाते हैं। तो दोस्तों पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *