Cli

अहमदाबाद प्लेन हादसा: वो अहम सवाल जिसका जवाब सरकार भी नहीं ढूंढ पाई।

Uncategorized

अहमदाबाद प्लेन हादसे की घटना को आज तक कोई नहीं भुला। इस दिल दहलाने वाली घटना को आज पूरा 1 साल हो गया है ऐसे में अब खबर सामने आई है कि इस घटना से छोड़ा एक अहम सवाल अब सॉल्व होने जा रहा है।

जी हां इस घटना से जुड़े एक अहम सवाल का अब जवाब मिलने वाला है।हादसे को एक साल होने को है। लेकिन अभी तक नागर विमानन मंत्रालय के तहत आने वाले एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की इस मामले में जांच पूरी नहीं हो सकी है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि आखिर हादसा पायलट की गलती से हुआ या फिर बोइंग के इस एयरक्राफ्ट में ही कोई तकनीकी खराबी आई थी?

मामले में एविएशन एक्सपर्ट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के संस्थापक कैप्टन अमित सिंह कई बार कह चुके हैं यह दुर्घटना बोइंग के प्लेन में आई खराबी की वजह से हुई थी, ना कि पायलट द्वारा जानबूझकर या अंजाने में की गई किसी गलती की वजह से।इस मामले में पिछले महीने 20 मई को ही नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने जल्द ही इस एक्सीडेंट की फाइनल रिपोर्ट आने की बात कही थी। लेकिन हादसा होने के एक साल पूरा होने में अब एक सप्ताह का वक्त बचा है, मगर अंतिम जांच रिपोर्ट का कुछ अता-पता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *