नमस्कार, मैं हूं शालिनी और आप देख रहे हैं न्यू महाराष्ट्र 24 न्यूज़। आइए बढ़ते हैं आज की बड़ी खबर की ओर। प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो। इंटरनेट पर मचा बवाल। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर यूज़र्स को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
वह इंटरनेट पर डेली लाइफ या फिर थ्रोबैक मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में फिर से प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ कुछ खूबसूरत पलों को शेयर किया है। लेकिन सभी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ एक फोटो पर अटक गई जो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की है। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट ने खींचा ध्यान। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने Instagram अकाउंट पर सलमान और ऐश्वर्या की फोटो शेयर की है। उन्होंने एक फोटो सीरीज शेयर की है
जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट और घर में बिताए खास पलों की झलकियां दिखाई हैं। इस फोटो सीरीज में एक सलमान और ऐश्वर्या की है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वास्तव में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। प्रियंका की शेयर की हुई फोटो टीवी स्क्रीन की है। तस्वीर को देखकर लगता है कि प्रियंका फिल्म का आनंद ले रही थी।
सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका का यह पोस्ट वायरल हुआ, इंटरनेट यूज़र्स हैरान रह गए। एक यूजर ने कहा, ऐश्वर्या सोच रही होंगी उनके साथ ही क्यों क्यों पीसी? एक को सलमान और ऐश्वर्या की फोटो पसंद आई। एक यूजर ने लिखा कि एक बार फिर सलमान और ऐश्वर्या ने लाइमलाइट चुरा ली। पांचवी स्लाइड में मौजूद ऐश्वर्या और सलमान की फोटोज पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय 90ज की सबसे आइकॉनिक जोड़ी रही।
फिल्मों के अलावा उनके रिलेशनशिप के चर्चे भी खूब हुए। हालांकि करीब 3 साल रेटिंग के बाद साल 2002 में दोनों का पूरे नोट पर ब्रेकअप हो गया। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने कभी उनके साथ काम नहीं किया। आज भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है। 60 साल की उम्र में सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी भी है। खबरों में अब तक के लिए बस इतना ही। फिर होगी आपसे मुलाकात। तब तक के लिए नमस्कार और देखते रहिए न्यूज़ महाराष्ट्र 24 न्यूज़। ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और तुरंत नोटिफिकेशन पाने के लिए बेल आइकॉन दबाना ना भूलें। यदि आप हमें Facebook या inा के माध्यम से देख रहे हैं तो हमारे पेज को फॉलो जरूर करें।