नूतन और संजीव कुमार ने ‘गौरी’ और ‘देवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। ‘देवी’ की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती को लेकर फिल्मी गलियारों में अफवाहें फैलने लगीं। यहां तक कहा जाने लगा कि नूतन अपने पति रजनीश बहल को छोड़कर संजीव कुमार से शादी करने वाली हैं।
नूतन ने इन बातों को पहले गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब अफवाहें बढ़ीं तो वह बेहद नाराज हुईं।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नूतन को किसी करीबी से पता चला कि संजीव कुमार कथित तौर पर इन चर्चाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने संजीव से इस बारे में बात की। बातचीत के दौरान मामला इतना बिगड़ा कि नूतन ने उन्हें थप्पड़ मार दिया
। बाद में नूतन ने एक इंटरव्यू में कहा कि संजीव उनके पति के पैरों के नाखून के बराबर भी नहीं थे।हालांकि, संजीव कुमार की ओर से बाद में इन आरोपों से अलग पक्ष भी सामने आया। उनकी जीवनी से जुड़े विवरणों में उनका कहना बताया गया कि उन्होंने ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई थीं। घटना के बाद दोनों के बीच तनाव जरूर आया, लेकिन ‘देवी’ की शूटिंग पूरी हुई।