Cli

नोरा फतेही बनीं सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह, अब सुकेश ने खोले कई बड़े राज !

Uncategorized

:एक महाठग, दो सुंदरी। पहले उन्होंने उस ठग से बात की, घूमी-फिरीं और तोहफे स्वीकार किए, लेकिन अब उसी ठग की वजह से ये दोनों सुंदरियां कोर्ट के चक्कर काट रही हैं और जेल जाने की नौबत का सामना कर रही हैं। अब दोनों अपनी जान बचाने के लिए सरकारी गवाह बनकर पुलिस की मदद कर रही हैं।हम बात कर रहे हैं 200 करोड़ रुपये के जालसाज सुकेश चंद्रशेखर और नोरा फतेही व जैकलीन फर्नांडीज की,

जो सुकेश चंद्रशेखर के कारण किसी न किसी तरह मुश्किल में फंसी हुई हैं। खैर, जैकलीन के बारे में तो सब जानते ही हैं; वह पहले से ही इस केस में बुरी तरह फंसी हुई हैं। वह सरकारी गवाह बनना चाहती हैं, लेकिन अब कोर्ट खुद ही उन्हें गवाह नहीं बनने दे रहा है।दूसरी तरफ नोरा फतेही की बात करें, तो नोरा को सरकारी गवाह बनने का मौका मिल गया है। बीते दिन वह दिल्ली कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बयान दर्ज कराया। अपनी इस गवाही में नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के लिए एक चैरिटी इवेंट किया था। इस इवेंट के दौरान उन्होंने सुकेश से सिर्फ फोन पर बात की थी। यह बातचीत भी सुकेश की पत्नी लीना ने करवाई थी, और फोन पर सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा से कहा कि वे कई इवेंट्स करेंगे और वह उन्हें एक कार गिफ्ट कर रहा है।

उनकी बातचीत बस इसी तरह की थी।जहां एक तरफ नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से अपने रिश्ते को सिर्फ इतना ही बताया है, वहीं दूसरी तरफ सुकेश चंद्रशेखर नोरा को आधा बेनकाब कर चुका है और उन्हें पूरी तरह एक्सपोज करने की धमकी दे चुका है। सुकेश के मुताबिक, नोरा फतेही उसके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थीं। इतना ही नहीं, वह चाहती थीं कि सुकेश जैकलीन फर्नांडीज से ब्रेकअप कर ले और उसके साथ रिश्ते में आ जाए।सुकेश चंद्रशेखर का कहना था कि नोरा अक्सर उसके पीछे पड़ी रहती थीं और उसे स्टॉक करती रहती थीं।

सुकेश ने कहा, “मेरे पास इस बात की पूरी लिस्ट है कि मैं कहां हूं, क्या कर रहा हूं और मैंने नोरा को कितने महंगे तोहफे दिए हैं।” कुछ समय पहले जब नोरा फतेही ने एक पॉडकास्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस पर बात की थी, तब भी सुकेश ने नोरा को बेनकाब करने की धमकी दी थी।तो जहां एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर का कहना है कि उसने नोरा को बहुत कुछ दिया और उनके बीच लगभग एक रिलेशनशिप था और वे काफी समय तक फोन पर बात करते थे; वहीं दूसरी तरफ नोरा का कहना है कि सुकेश के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह से प्रोफेशनल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *