Cli

नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किले! एविएशन कंपनी ने क्यों लगाया आरोप?

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ एक चार्टर्ड एविएशन कंपनी ने 3 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है. ड्यून्स एविएशन का आरोप है कि नोरा ने उनके प्लेन को टॉय और लेगो एरोप्लेन बताकर उसका मजाक उड़ाया था. सोशल मीडिया पर उनके इन कमेंट्स के वायरल होने से कंपनी की साख और कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. कंपनी ने अदालत से नोरा के विवादित पोस्ट हटाने, सार्वजनिक तौर पर सफाई जारी करने और हर्ज़ाने की मांग की है.

गांधीनगर की अदालत में यह सिविल सूट ड्यून्स एविएशन नाम की कंपनी ने किया है. इसके साथ ही कोर्ट से अपील की गई है कि नोरा को वे सभी वीडियो हटाने और सार्वजनिक तौर पर सफाई जारी करने का आदेश दिया जाए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की एक फ्लाइट के दौरान का है. नोरा ने प्लेन के अंदर से इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर विमान को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं,

जिस पर कंपनी ने सख्त आपत्ति जताई है. कंपनी का दावा areबॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक नई मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. एक चार्टर्ड एविएशन कंपनी ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज कराया है. यह पूरा मामला नोरा के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो से जुड़ा है, जो उन्होंने पिछले साल चार्टर्ड प्लेन में सफर के दौरान बनाए थे. कंपनी का आरोप है कि नोरा के कमेंट्स और वीडियो से उनकी साख को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उनके कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है

ड्यून्स एविएशन का आरोप है कि नोरा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनके अकेले इंस्टाग्राम पर ही 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में उनके इस वीडियो के वायरल होने से कंपनी की छवि को तगड़ा झटका लगा है. याचिका के मुताबिक, नोरा की इस हरकत का सीधा असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है. कंपनी का कहना है कि इस विवाद के सामने आने के बाद उनकी बुकिंग्स में 15 से 20 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

कंपनी ने नोरा पर बिना किसी तकनीकी जानकारी या तथ्य की जांच किए गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक्ट्रेस की इस लापरवाही की वजह से कंपनी की सालों पुरानी साख मिट्टी में मिल गई है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *